{"_id":"636b671f0e5f48684e28bef3","slug":"pench-national-park-bagheera-was-seen-jumping-from-a-tree-in-mowgli-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pench National Park: मोगली लैंड में पेड़ से छलांग लगाता दिखा बघीरा, रोमांचित हुए पर्यटक, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pench National Park: मोगली लैंड में पेड़ से छलांग लगाता दिखा बघीरा, रोमांचित हुए पर्यटक, देखें वीडियो
Wed, 09 Nov 2022 03:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:19 PM IST
सार
Pench National Park: पर्यटकों ने पेंच नेशनल पार्क में मोगली के दोस्त बघीरा को करीब 25 फीट ऊंचे पेड़ से छलांग लगाते हुए देखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पेंच नेशनल पार्क में बघीरा की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में इन दिनों सैलानी मोगली के दोस्त बघीरा की अठखेलियों का मजा ले रहे हैं। गुलाबी ठंडक का मजा लेने के लिए इन दिनों पर्यटक बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों की सैर पर पहुंच रहे हैं। वैसे तो टाइगर स्टेट में आने वाला हर सैलानी बाघ का दीदार करना चाहता है, लेकिन बाघ के अलावा अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को देखकर भी पर्यटकों के चेहरे खिल उठते हैं। हाल ही में पर्यटकों को सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में ऐसा ही एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जहां पर्यटकों ने मोगली के दोस्त बघीरा को करीब 25 फीट ऊंचे पेड़ से छलांग लगाते हुए देखा। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को कैमरों में भी कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाघ के साथ ही नेशनल पार्क में नजर आने वाला ब्लैक लेपर्ड आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगली का दोस्त था बघीरा
बघीरा का वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। जो कि पेंच नेशनल पार्क के खवासा बफर जोन का है। यहां एक ब्लैक लेपर्ड पर्यटकों को देखकर पेड़ से कूद कर भाग गया, इस रोमांचकारी दृश्य को पर्यटक को ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। कुरई खवासा बफर जोन में इन दिनों ब्लैक लेपर्ड लगातार मूवमेंट कर रहा है। यह वही क्षेत्र है जहां रूडयार्ड किपलिंग ने मोगली के ऊपर कहानी लिखी थी। इस कहानी में मोगली का एक दोस्त काला तेंदुआ भी था, जिसे बघीरा नाम दिया गया था। हुबहू वैसा ही काला तेंदुआ इस क्षेत्र में लंबे समय से अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पेंच नेशनल पार्क की शोभा बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें: Nauradehi Forest Sanctuary: 12 बाघों की दहाड़ से गूंज रहा नौरादेही, शावक मां के साथ सीख
बघीरा को देख सहमे पर्यटक
पेंच नेशनल पार्क के डायरेक्टर के मुताबिक ब्लैक लेपर्ड शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ गया था, जैसे ही यहां पर्यटकों की मूवमेंट हुई तो वह लगभग 25 फीट ऊंचे पेड़ से कूद गया इस घटना को देखकर पर्यटक सहम गए हालांकि कुछ लोगों ने अपने कैमरे में इस रोमांचकारी और अद्भुत घटना को कैद कर लिया। पेंच नेशनल पार्क में हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद पर्यटक डर गए थे। सफारी में बैठे पर्यटक हुआ कहना है कि जिस पेड़ से तेंदुआ कूदा था। वह उनसे थोड़ी दूर पर था गनीमत यह रही कि वह है उनके पास नहीं कूदा नहीं तो अनहोनी भी हो सकती थी, फिलहाल ब्लैक लेपर्ड को देखने के लिए काफी संख्या में खवासा बफर जोन की तरफ पर्यटकों का काफिला रोज पहुंच रहा है।