Seoni News: छपारा में लूट की वारदात का खुलासा, चार युवक गिरफ्तार, मारपीट कर की थी लूटपाट
थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवर ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे कृषि फार्म के पास 18 वर्षीय युवक रामदास इरपाचे से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से माल भी बरामद कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले की थाना छपारा पुलिस ने 15 अप्रैल की रात हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सभी आरोपी छपारा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवर ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे कृषि फार्म के पास 18 वर्षीय युवक रामदास इरपाचे के साथ चार लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की थी। शिकायत के अनुसार, बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोककर रामदास के साथ हाथापाई की और उसके इनफिनिक्स, रेडमी और आईटेल ब्रांड के मोबाइल फोन, 650 रुपए नकद, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और इंडियन बैंक का एटीएम कार्ड लूट लिया।
ये भी पढ़ें: नक्सलवाद खात्मे की CRPF ने दिखाई तैयारी, दुश्मन को घुटने पर लाने के लिए डॉग स्क्वायड की काफी
शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शेख वकील उर्फ वकालत (28), शेख नासिब उर्फ शेख नसीम (26), अभिषेक श्रीवास्तव (22) और सत्यम गौतम (20) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली।
ये भी पढ़ें: शहर में चल रहा नकली नोटों का कारोबार, बैंक में जमा करते वक्त मिले 500 के 11 नकली नोट
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवर के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल, आरक्षक अकलेश डहरवाल, रतिभानशा इवनाती, सैनिक मिन्तुराम भलावी और डायल 100 पायलट शनि ठाकुर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने जब्त सामान को पीड़ित को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
