फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   tractor trolleys seized while excavating illegal sand police also took action on adulteration mafia

MP News: अवैध रेत उत्खनन करते चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, मिलावट माफिया पर भी पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई

Sun, 16 Apr 2023 07:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 07:39 AM IST
सार

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल के मध्य शराब माफिया, मिलावट माफिया, रेत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
tractor trolleys seized while excavating illegal sand police also took action on adulteration mafia
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस और माइनिंग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही रेत से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही संयुक्त अमले ने अवैध शराब के अलावा फूड के सैम्पल लेकर भी मामले बनाए।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल के मध्य शराब माफिया, मिलावट माफिया, रेत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माना क्षेत्र वार्ड नंबर 14 से आरोपी सुरजीत ठाकुर पिता रामलाल ठाकुर के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब को जब्त किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसी अभियान के तहत बुधनी कस्बा अंतर्गत बुधनी पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नमकीन फैक्ट्री एवं बुधनी स्थित एक रेस्टोरेंट के भी फूड सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट आने पर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत ही पुलिस एवं खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम महुकला, बुधनी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं चालक को पकड़ा एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि में अपराध पंजीबद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed