{"_id":"64094da491b010921e0450d4","slug":"sehore-two-youths-drowned-in-narmada-the-daughter-of-the-village-saved-one-by-risking-her-life-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sehore: नर्मदा में नहाने गए दो युवक डूबे, गांव की बेटी ने जान की बाजी लगाकर एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: नर्मदा में नहाने गए दो युवक डूबे, गांव की बेटी ने जान की बाजी लगाकर एक को बचाया
Thu, 09 Mar 2023 08:38 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 08:38 AM IST
सार
देशभर में महिला दिवस मनाया गया, पर सीहोर की बेटी ने महिलाओं के हिम्मत और साहस की अलग ही कहानी पेश की है। उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक युवक को मौत के मुंह से निकाला है।
विज्ञापन
नर्मदा में नहाने गया एक युवक अब भी लापता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर में होली के बाद नर्मदा नदी में नहाने गया एक युवक डूबने से लापता हो गया है। युवक की खोजबीन जारी है। उसका दोस्त भी गहरे पानी में चला गया था, पर गांव की एक बेटी ने उसे बाहर निकाल लिया।
देशभर में महिला दिवस मनाया गया, पर सीहोर की बेटी ने महिलाओं के हिम्मत और साहस की अलग ही कहानी पेश की है। उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक युवक को मौत के मुंह से निकाला है। जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले के नसरुल्लागंज क्षेत्र में आने वाले नीलकंठ घाट का है। ग्राम निम्नागांव के रहने वाले दो युवक होली खेलने के बाद नीलकंठ गांव स्थित नर्मदा नदी के घाट पर स्नान करने गए थे। इस दौरान दोनों दोस्त आकाश जाट एवं विशाल पानी के तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर मौजूद 21 वर्षीय बेटी साक्षी केवट ने जब देखा तो वह अपने डोगें से नदी की तेज धार के बीच पहुंची और युवको को बचाने के छंलाग लगा दी। साक्षी युवक विशाल को बांस के सहारे नदी की किनारे पर लेकर आई। दूसरे युवक आकाश जाट को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज बहाव के बीच गहरे पानी में बह गया।

साक्षी केवट ने जान की बाजी लगाकर एक युवक को डूबने से बचाया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। एक गोताखोर को ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से नदी के अंदर भी भेजा गया लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हो पाया। अब तक आकाश का पता नहीं चल सका है।