{"_id":"644506a32bd0c91c8e094ca5","slug":"sehore-the-girl-was-playing-near-the-guava-tree-died-due-to-the-noose-of-the-scarf-stuck-in-her-neck-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: अमरूद के पेड़ के पास खेल रही थी बच्ची, दुपट्टे का फंदा गर्दन में फंसने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: अमरूद के पेड़ के पास खेल रही थी बच्ची, दुपट्टे का फंदा गर्दन में फंसने से हो गई मौत
Sun, 23 Apr 2023 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 03:51 PM IST
सार
11 वर्षीय बालिका हर्षिता पिता दीपक साहू अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। पास ही में एक अमरूद का पेड़ था, जहां दुपट्टा बंधा जो उसकी गर्दन में फंस गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सीहोर में खेल-खेल में बच्ची की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में 11 वर्षीय बच्ची की खेल-खेल में फांसी लगने से मौत हो गई। बच्ची घर के पास अमरूद के पेड़ के नजदीक खेल रही थी। इसी दौरान दुपट्टे का फंदा उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना बुधनी के माना इलाके की है, जहां 11 वर्षीय बालिका हर्षिता पिता दीपक साहू अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। पास ही में एक अमरूद का पेड़ था, जहां दुपट्टा बंधा जो उसकी गर्दन में फंस गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बुधनी विकास खींची ने बताया कि आरंभिक जानकारी में यही सामने आया है कि बालिका खेल रही थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई है।