{"_id":"63beaa7be9ab314e371c9e05","slug":"sehore-outbreak-of-pests-in-wheat-and-gram-crops-farmers-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: गेहूं और चने की फसल में कीटों का प्रकोप, किसान चिंतित, जानें इससे बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: गेहूं और चने की फसल में कीटों का प्रकोप, किसान चिंतित, जानें इससे बचाव के उपाय
Wed, 11 Jan 2023 05:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में गेहूं और चने की फसल पर कीटों का प्रकोप देखा जा रहा है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। इससे बचाव को लेकर वैज्ञानिकों ने किसानों को उपाय बताए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में वर्तमान समय में मौसम में लगातार परिवर्तन होने के कारण गेहूं और चने की फसल में कीटों का प्रकोप अत्यधिक तेजी से फैल रहा है। इससे किसान चिंतित हैं। वैज्ञानिकों को गेहूं में तम्बाकू की इल्ली और चने में सुण्डी इल्ली का प्रकोप देखने को मिला।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केन्द्र सेवनियां के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के ग्रामीण अधिकारियों द्वारा इछावर एवं सीहोर विकासखंड के ग्राम मोगराराम, आमाझिर, जहांगीरपुरा, धबोटी, पालखेड़ी, आमलारामजीपुरा, छापरी, जमुनिया, हटे सिंह, भाऊखेड़ी और गोलूखेड़ी में किसानों के खेतों पर फसलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं की फसल पर तम्बाकू की इल्ली और चने की सुण्डी इल्ली का प्रकोप देखने को मिला। चना फसल में कटुआ इल्ली और चने की सुण्डी इल्ली के साथ-साथ उकठा, कॉलन रॉट और शुष्क जड़ सड़न रोग का प्रकोप देखा गया।
विज्ञापन
इस दौरान वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) दीपक कुशवाह ने सलाह दी है कि गेहूं फसल में कीटों के प्रकोप की रोकथाम के लिए इमामेक्टिन बेन्जोएट पांच एससी 100 ग्राम प्रति एकड़ या प्रोफेनोफॉस 40 साइप्रोथीन 400 मिली प्रति एकड़ मात्रा, चना फसल में कीटों के रोकथाम के लिए इण्डोक्साकार्ब 140 मिली प्रति एकड़ या फ्लूबेन्डामाइट 60 मिली प्रति एकड़ के साथ अनुशंसित फफूंद नाशक थायोफिनेट मिथाइल 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें।
विज्ञापन
