फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Two Real Brothers Drown in Narmada, Elder Jumps in to Save Younger, Area Mourns

Sehore News: नर्मदा में डूबे दो सगे भाई, छोटे को बचाने नदी में कूदा बड़ा भाई, इलाके में शोक की लहर

Sun, 04 Jan 2026 10:05 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 10:05 AM IST
सार

जिले के नर्मदा तट स्थित बाबरी घाट पर शनिवार शाम एक हंसता-खेलता सफर मातम में बदल गया, जब नर्मदा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Sehore News: Two Real Brothers Drown in Narmada, Elder Jumps in to Save Younger, Area Mourns
नर्मदा नदी में डूबे दो भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नर्मदा तट स्थित बाबरी घाट पर शनिवार शाम उस समय मातम पसर गया, जब दो सगे भाइयों की जिंदगी आंखों के सामने बुझ गई। 14 वर्षीय शुभम यदुवंशी और 16 वर्षीय विकास यदुवंशी की नर्मदा नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई अपने बड़े पापा भीमसेन यदुवंशी के साथ हरदा जिले के करताना जा रहे थे। घाट पर नाव का इंतजार करते हुए यह हंसता-खेलता सफर पल भर में मौत के सफर में बदल गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाव आने में देर के चलते समय काटने के लिए शुभम नदी किनारे नहाने उतर गया। शुरुआत में सब सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक वह गहरे पानी में चला गया। शुभम के हाथ-पांव डगमगाने लगे और वह मदद के लिए चीखने लगा। पानी की लहरों के बीच डूबते मासूम को देखकर घाट पर मौजूद लोग चीखने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP Weather Today: कोहरे की गिरफ्त में मध्यप्रदेश, दिन में भी बढ़ी ठिठुरन, ट्रेनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई की चीख सुनते ही विकास बिना एक पल गंवाए नदी में कूद पड़ा। उसने शुभम को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कुछ ही पलों में दोनों भाई पानी में लुप्त हो गए। 


हालांकि काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों के शरीर निष्प्राण हो चुके थे। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। बड़े पापा भीमसेन यदुवंशी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही देर में खबर गांव महगवा पहुंची और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रेत खनन के कारण नर्मदा नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऊपर से पानी शांत दिखता है लेकिन नीचे मौत का जाल बिछा है। यही वजह है कि ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। भैरुंदा थाना प्रभारी घनश्याम मीणा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों शवों को सिविल अस्पताल भैरुंदा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed