फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Outrage over priest being threatened at Ganesha temple; Hindu groups warn mass protest

Sehore Ganesh Temple: पुजारी को बका लेकर धमकाने वाले को बचा रही पुलिस? मामूली धाराओं में FIR; सनातन समाज भड़का

Wed, 30 Jul 2025 08:32 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 08:32 AM IST
सार

सीहोर के चिंतामण गणेश मंदिर में पुजारी को धमकाने की घटना से सनातन समाज में आक्रोश है। आरोपी महेश यादव पर मामूली धाराएं लगने पर सकल हिन्दू समाज ने ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है

विज्ञापन
Sehore news:Outrage over priest being threatened at Ganesha temple; Hindu groups warn mass protest
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए ब्राम्हण समाज के लोग।

विस्तार

सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में पुजारी को बका दिखाकर धमकाने की घटना के बाद संपूर्ण सनातन समाज में आक्रोश है। सकल हिन्दू समाज और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने आरोपी महेश यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी रूप लेगा।

विज्ञापन


दरअसल, बीते शनिवार दोपहर आरोपी महेश यादव मंदिर परिसर में बका लेकर पहुंचा और पुजारी के पुत्र और एक सेवक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस निंदनीय कृत्य से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


मामूली धाराएं लगने पर भड़का आक्रोश
पुलिस द्वारा आरोपी पर केवल जमानती धाराओं में मामला दर्ज किए जाने पर समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। समाज का कहना है कि जब कोई व्यक्ति हथियार लेकर मंदिर में घुसकर पुजारी को धमकाता है, तो उस पर गंभीर धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं? मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद शहरवासी, सकल हिन्दू समाज, ब्राह्मण समाज, करणी सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीएनएस की धाराएं 109, 119, 300 और 302 जोड़ने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन डॉ. गगन नामदेव ने किया और सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 13 महिलाओं को अगवा कर एंबुलेंस से UP जा रहे थे, पुलिस ने रोका रास्ता, बागेश्वरधाम से जुड़े तार; मामला क्या


धर्म पर हमला मान रहा है सनातन समाज
नगर पुरोहित पृथ्वी वल्लभ दुबे के समर्थन में सभी वर्ग एकजुट होकर खड़े हैं। सभी का कहना है कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म और उसकी मर्यादा पर है। यदि मंदिर में पुजारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की कल्पना करना भी व्यर्थ है।

ये भी पढ़ें: सात पहाड़ और बारिश, 'चमत्कार' के ये 10 दिन, नागद्वारी गुफा पहुंचे पांच लाख भक्त; देखें तस्वीरें

देशभर में होगा आंदोलन
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उचित धाराएं नहीं जोड़ी गईं और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन केवल सीहोर तक सीमित नहीं रहेगा। यह पूरे प्रदेश और देशभर में फैलेगा, जिसमें पुजारी संघ, संत समाज, परशुराम सेना, करणी सेना और अन्य धार्मिक संगठन भाग लेंगे।
 


 

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए ब्राम्हण समाज के लोग।

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए ब्राम्हण समाज के लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed