फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   13 Women Taken from chhatarpur Bageshwar Dham in Ambulance Stopped at MP-UP Border, Police Investigates

MP: 13 महिलाओं को अगवा कर एंबुलेंस से UP जा रहे थे, पुलिस ने रोका रास्ता, बागेश्वरधाम से जुड़े तार; मामला क्या

Tue, 29 Jul 2025 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 29 Jul 2025 10:57 PM IST
सार

chhatarpur Bageshwar Dham: बागेश्वरधाम से 13 संदिग्ध महिलाओं को एम्बुलेंस में यूपी ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा। महिलाओं पर चोरी जैसे आरोप हैं। सेवादारों के अनुसार उन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ा जाना था। हालांकि, पुलिस को उनके अपहरण की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
13 Women Taken from chhatarpur Bageshwar Dham in Ambulance Stopped at MP-UP Border, Police Investigates
बागेश्वर धाम के सेवादार बोले- स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

chhatarpur Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डायल-100 पर एक सूचना मिली। बताया गया कि 13 महिलाओं का अपहरण कर उन्हें एक एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए रास्ते पर एंबुलेंस का पीछा किया। कुछ देर बात एंबुलेंस को पठा चौकी के पास रोक लिया गया। उसमें सभी महिलाओं को लवकुशनगर थाने लाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बागेश्वरधाम में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थीं। आरोप है कि ये महिलाएं धाम में चोरी, चैन स्नेचिंग समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। इसी कारण उन्हें धाम से बाहर किया जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagachandreshwar Mandir: दर्शन करके ही लौटूंगा, यह आस्था लिए कतारों में भक्त, पांच लाख ने नवाया शीश; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एंबुलेंस में सवार बागेश्वरधाम के सेवादार ने बताया कि धाम में रह रहीं इन संदिग्ध महिलाओं को घर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं गईं। हम उन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। हमारा मकसद सिर्फ उन्हें धाम से हटाना था, इसलिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। हालांकि, बागेश्वरधाम ट्रस्ट या संस्था की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

ये भी पढ़ें: सात पहाड़ और बारिश, 'चमत्कार' के ये 10 दिन, नागद्वारी गुफा पहुंचे पांच लाख भक्त; देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed