फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Locks of 4 vacant houses were broken simultaneously in Swapracity, thieves stole goods worth lakhs

Sehore news: स्वप्नसिटी में चोरी का कहर, 4 सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों का माल ले उड़े चोर, पुलिस बेखबर

Sun, 25 May 2025 12:30 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 12:30 PM IST
सार

चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ चार घरों में चोरी की बात कह रही है। इनमें से दो घरों से चोर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए, जबकि बाकी दो घरों से उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला।

विज्ञापन
Sehore news:Locks of 4 vacant houses were broken simultaneously in Swapracity, thieves stole goods worth lakhs
भैरूंदा में नहीं थम रही चोरी की वारदातें

विस्तार

भैरूंदा नगर की स्वप्न सिटी कॉलोनी में चोरों ने एक साथ चार घरों के ताले तोड़ दिए और लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पिछले कुछ समय से इस कॉलोनी में चोरियां बढ़ गई हैं। यहां लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने देवीलाल, संतोष, अशोक यादव और प्रशांत राजपूत के खाली पड़े घरों को निशाना बनाया। अशोक यादव अपने परिवार के साथ इंदौर गए हुए थे, जबकि प्रशांत राजपूत का परिवार शादी में व्यस्त था। बाकी दो घरों पर भी ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन


प्रशांत राजपूत की पत्नी अर्चना राजपूत ने बताया कि वे शादी में गई थीं, उसी दौरान उनके घर से चोरी हुई। चोरों ने वहां से 7-8 तोला सोना और चांदी के सामान समेत कई चीजें चुरा लीं। एक अन्य पीड़ित महिला ने भी बताया कि उनके घर से सोना-चांदी और नकदी चोरी हो गई। वे अपने गांव गई हुई थीं, तब चोर उनके घर में घुसे। पुलिस के मुताबिक, चार घरों में चोरी हुई है, जिनमें से दो घरों से लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी गया है। बाकी दो घर किराए के थे और उनमें कोई खास कीमती सामान नहीं था। बताया जा रहा है कि चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े हैं, लेकिन पुलिस ने केवल चार घरों में चोरी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चोरों का निशाना बना स्वप्नसिटी कॉलोनी

भैरूंदा नगर की स्वप्नसिटी कॉलोनी चोरों के लिए हमेशा से ही आसान जगह रही है। यहां अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। चोरों को यहां आसानी से घूमने-फिरने और भागने के लिए जगह मिल जाती है। चोरी करके वे आसानी से फरार हो जाते हैं। इससे पहले भी इस कॉलोनी में एक ठेकेदार के घर से लाखों रुपए चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बोलेरो पुल से टकराई, बिलकिसगंज में भोपाल के प्रधान आरक्षक की मौत

सीसीटीवी में दिखे पांच चोर

स्वप्नसिटी में हाल ही हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पांच चोर दिख रहे हैं। सभी ने मुंह ढके हुए हैं और हाथ में डंडा लिए हुए हैं। यह फुटेज सितंबर-अक्टूबर 2024 में हुई चोरी का भी है, जिसमें भी पांच ही चोर नजर आए थे। दोनों फुटेज में चोरों की हाइट और कद लगभग एक जैसा है। पुलिस को शक है कि पिछले साल और इस बार की चोरी के पीछे वही चोर हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कॉम्बिंग गश्त के बाद भी बढ़ रहे चोरों के हौंसले

पुलिस रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कॉम्बिंग गश्त अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस वारंटियों को पकड़कर अदालत में पेश कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने हाल ही में भैरूंदा थाने जाकर इस गश्त अभियान की जानकारी दी थी। इसके बावजूद चोरों ने स्वप्नसिटी के चार घरों से चोरी कर लाखों रुपए का माल चोरी कर लिया। पुलिस अभी दो दिन पहले छिदगांव मौजी में हुई 8 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की भी जांच कर रही है।

पुलिस कर रही गहन जांच

थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि स्वप्नसिटी कॉलोनी के चार घरों से चोरी हुई है। चोरों को सीसीटीवी में कैद कर लिया गया है। सीहोर से फिंगरप्रिंट टीम भी आकर सब जगह से फिंगरप्रिंट लेकर जांच कर रही है। पुलिस जल्दी ही चोरों को पकड़ने की कोशिश में लगी है। जल्द ही चोर पुलिस के हाथ लगेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed