{"_id":"68eb5029ce71244c120000af","slug":"sehore-newsfarmers-rejoice-as-three-new-cooperative-societies-launched-in-bhairunda-support-now-nearby-sehore-news-c-1-1-noi1381-3510265-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: भैरुंदा में नई सहकारी समितियों की शुरुआत, विधायक बोले- दरवाजे तक पहुंचेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: भैरुंदा में नई सहकारी समितियों की शुरुआत, विधायक बोले- दरवाजे तक पहुंचेंगी सुविधाएं
Sun, 12 Oct 2025 02:38 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:38 PM IST
सार
विधायक रमाकांत भार्गव ने इसे किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने बताया कि अब किसानों को ऋण, उर्वरक और उपज तुलाई जैसी सुविधाएं गांव स्तर पर ही मिलेंगी।
विज्ञापन
भैरुंदा क्षेत्र के पाडलिया, छिदगांव कांछी और मंडी गांवों में तीन नई प्राथमिक कृषि सहकारी समिति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैरुंदा क्षेत्र उत्साह और उम्मीदों से भर गया, जब क्षेत्र के तीन गांवों पाडलिया, छिदगांव कांछी और मंडी में नई प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों का शुभारंभ हुआ। इन समितियों के उद्घाटन समारोह में विधायक रमाकांत भार्गव और कार्तिकेय सिंह ने फीता काटकर किसानों के इस नए युग की शुरुआत की। भार्गव ने इस अवसर को किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब किसानों को सहकारिता से जुड़ी सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि सुविधाएं उनके गांव के दरवाजे तक पहुंचेंगी। विधायक भार्गव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के विजन के तहत बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 10 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले 8 से 10 गांव एक सोसायटी से जुड़े होते थे, जिससे किसानों को कई मुश्किलें आती थीं। अब हर 3-4 गांवों के बीच एक सोसायटी बनाकर सरकार किसानों को सशक्त बना रही है। उन्होंने सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि किसान हर सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त कर सकें, चाहे वह ऋण हो, उर्वरक हो या उपज की तुलाई।
विज्ञापन
ब्याज मुक्त ऋण से बदल रही किसानों की किस्मत
भार्गव ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को 16 से 18 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलता था, जो किसानों की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ता था। लेकिन 2003-04 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ब्याज दर को घटाकर 0 प्रतिशत कर दिया। आज राज्य के लाखों किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल नीतिगत नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में विश्वास और समृद्धि लाने वाला निर्णय है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Cough Syrup: कमलनाथ ने 'कोल्ड्रिफ' कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, दवा की जांच को लेकर कही ये बात
फसल नुकसान पर विधायक का आश्वासन
लगातार बारिश के कारण सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान पर विधायक भार्गव ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस नुकसान का आकलन कर चुके हैं और जल्द ही केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर उचित मुआवजा और बीमा राशि दिलाने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा, किसानों का दुख मेरा अपना दुख है। इस संकट की घड़ी में मैं हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।
रबी सीजन की तैयारी पूरी
विधायक ने यह भी जानकारी दी कि आगामी रबी सीजन के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है, रैक लग चुके हैं और सोसायटियों तक खाद की आपूर्ति की जा रही है। इससे किसानों को बोवनी के समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे निश्चिंत होकर अपनी रबी फसल की तैयारी करें।
क्षेत्र के 2000 किसानों को सीधा लाभ
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षक कमल सिंह ठाकुर और राला समिति के सचिव अरुण यादव ने बताया कि पाडलिया समिति से अमलाड़ा और सरबरगंज के 619 किसान, छिंदगांव कांछी समिति से आंबाकदीम और बड़गांव के 680 किसान तथा मंडी समिति से सीलकंठ, सातदेव, टिगाली और नीमाखेड़ी के 700 किसान लाभान्वित होंगे। इन समितियों के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, उर्वरक, उपज तुलाई, राशन वितरण और सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव के पास ही मिलेगा। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी, चंद्रकांत खडेलवाल, बैंक के सीईओ मनोज शर्मा, और बड़ी संख्या में सहकारिता कर्मचारी एवं किसान शामिल हुए।
