फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Traders upset with incidents of theft, gave ultimatum, no one will go to the auction

Sehore: चोरी की घटनाओं से व्यापारी परेशान, अल्टीमेटम देकर बोले- कोई नहीं जाएगा नीलामी में, मंडी कर देंगे बंद

Fri, 13 Jun 2025 05:46 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 05:46 PM IST
सार

भैरूंदा कृषि उपज मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी आक्रोशित हैं। व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। मंडी में 25 गार्ड तैनात हैं, फिर भी चोरी की घटनाएं जारी हैं। 

विज्ञापन
Sehore news: Traders upset with incidents of theft, gave ultimatum, no one will go to the auction
मंडी सचिव को ज्ञापन देते हुए भैरूंदा मंडी के व्यापारी

विस्तार

भैरूंदा कृषि उपज मंडी के अंदर बने हुए व्यापारिक गोदाम चोरों के निशाने पर हैं। लगातार एक के बाद एक गोदाम को चोर निशाना बना रहे हैं और अनाज की चोरी कर व्यापारियों को चूना लगा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटना से आहत व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, मंडी में मौजूद सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती मंडी परिसर के पीछे व बाहर करने की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञापन में चेतावनी भी दी है कि यदि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मंडी प्रशासन नाकाम रहा तो व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकाल के लिए मंडी बंद कर दी जाएगी। इस दौरान कोई भी व्यापारी नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा। चोरी की घटना पर आक्रोश जताने के लिए बुधवार को भी व्यापारियों ने नीलाम रोक दिया गया था। थाना प्रभारी जीएस दांगी ने मंडी पहुंचकर सभी व्यापारियों से चर्चा की और जल्द से जल्द इस मामले में चोरों को पकड़ने का आश्वासन देने के उपरांत व्यापारियों ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर की कृषि उपज मंडी में एक के बाद एक लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। पिछले दिनों मंडी प्रशासन ने सजगता से कांटे में छेड़छाड़ कर व्यापारियों व किसानों को चूना लगाने वाले एक गिरोहों का पर्दाफाश किया था, लेकिन बीते कुछ दिनों में हरी ट्रेडर्स एवं प्रिंस ट्रेडर्स के यहां से मूंग लगभग 12 क्विंटल चना लगभग 30 क्विंटल व नकदी की चोरी हो चुकी है। इसके पूर्व भी कई व्यापारियों को अनाज चोरी का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नए नियम से मुश्किल में गिट्टी-क्रशर संचालक, उद्योग ठप होने की कगार पर, ज्ञापन देकर रखी ये मांग


चोरी की घटनाएं नहीं रुकीं तो हड़ताल पर जाएंगे व्यापारी
व्यापारिक गोदाम में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन मंडी सचिव विलियम जॉर्ज को सौंपा गया। व्यापारियों ने बताया कि लगातार उनके गोदाम से अनाज एवं नकदी की चोरी हो रही है। जबकि समय-समय पर इसकी सूचना मंडी प्रबंधन को दी जाती रही है। इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर केवल इतिश्री की गई। बीते 10 व 11 जून को हरी ट्रेडर्स एवं प्रिंस ट्रेडर्स के यहां से मूंग लगभग 12 क्विंटल चना लगभग 30 क्विंटल व नकदी चोरी हो चुके हैं। यदि चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लगी तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में उपज की नीलामी में भाग नहीं लेंगे।

ये भी पढ़ें-मूंग खरीदी पर सरकार के खिलाफ किसानों का अनोखा विरोध, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जानें मामला

सुरक्षा के लिए तैनात हैं मंडी में 25 गार्ड
कृषि उपज मंडी में सुरक्षा व अन्य कार्यों के लिए 25 गार्ड तैनात हैं। जिनकी अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी रहती है। इतने गार्ड होने के बावजूद भी मंडी प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे पा रहा। मंडी सचिव विलियम्स जॉर्ज ने बताया कि मंडी प्रशासन द्वारा मंडी की सुरक्षा के लिए रात्रि के समय अलग से 5 से 6 गार्ड की तैनाती की गई है, जो मंडी के चारों ओर तैनात रहेंगे। इस सबंध में भैरूंदा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि मंडी व्यापारियों के गोदाम से लगातार चोरी होने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed