फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehors news: Unique protest by farmers against the government on moong purchase, going viral on social media

Sehors news: मूंग खरीदी पर सरकार के खिलाफ किसानों का अनोखा विरोध, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जानें मामला

Thu, 12 Jun 2025 10:58 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 10:58 PM IST
सार

सरकार की नीति और रीति को लेकर इस समय किसान आक्रोशित हैं। अनोखे शोक संदेश के माध्यम से किसानों ने उम्मीद जताई है कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनके मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Sehors news: Unique protest by farmers against the government on moong purchase, going viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मध्यप्रदेश सरकार के आकस्मिक निधन का शोक संदेश

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मूंग खरीदी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर किसानों का अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हरदा जिले के किसानों ने बकायदा एक शोक संदेश जारी किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार का 10 जून को आकस्मिक निधन बताते हुए 12 जून को उठावना (श्रद्धांजलि सभा) का कार्यक्रम रखा गया। वहीं सरकार की आत्म शांति हेतु मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम भोपाल में होने वाले घेराव के बाद होने की बात कही गई। किसानों द्वारा किया गया यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के इंदौर समेत कई जिलों में हुई बारिश, 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार
विज्ञापन


किसानों ने सरकार के खिलाफ जाहिर किया अपना गुस्सा
इस मामले में क्षेत्र के किसानों ने भी अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए हरदा जिले के मूंग उत्पादक किसानों की ओर से जारी किए गए शोक संदेश मेें बताया गया कि अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि जहर युक्त मूंग खाने से किसान हित का झूठा ढोंग करने वाली मध्यप्रदेश सरकार का आकस्मिक निधन 10/06/2025, दिन मंगलवार को हो गया है। निधन के बाद संदेश में सरकार की आत्म शांति हेतु एक विशेष कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि (श्रद्धांजलि सभा 12 जून 2025, गुरुवार) को हुई। मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम विधानसभा का घेराव करने के पश्चात भोपाल में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के चार जिले हुए मलेरिया मुक्त, अब शहरों के बाद 15 जिलों में गांव-गांव जाएंगे वॉलिंटियर

किसानों ने उम्मीद जताई कि उनकी आवाज सुनी जाएगी
किसानों द्वारा जारी किए गए सरकार के शोक संदेश को सोशल मीडिया पर हाथों-हाथ उठाया गया है। मुख्य रूप से इसमें शामिल जहर युक्त मूंग खाने से मध्य प्रदेश सरकार का निधन हुआ है। इसे किसानों के द्वारा प्रमुख रूप से वायरल किया गया है। किसानों का विरोध इस बात को लेकर भी सामने आ रहा है कि सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी इसलिए नहीं कर रही की किसानों ने अपने खेतों से जहर युक्त मूंग का उत्पादन किया है, लेकिन जब किसान इसी मूंग को खुले बाजार में विक्रय करेंगे तो क्या इसका जहर खत्म हो जाएगा। सरकार की नीति और रीति को लेकर इस समय किसान आक्रोशित है। इस अनोखे शोक संदेश के माध्यम से किसानों ने उम्मीद जताई है कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनके मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed