फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News To prevent water theft municipal staff is inspecting Kahiri Dam by boating FIR will be registered

Sehore News: पानी चोरी रोकने नपा का अमला काहिरी डैम में बोटिंग से कर रहा निरीक्षण, दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 06 Mar 2025 06:22 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

बीते कुछ महीने से जल स्त्रोतों में से बड़ी मात्रा में पानी चोरी हो रहा है। इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया। ऐसे में प्रशासन की अनदेखी कहीं गर्मियों में सीहोर शहर में जल संकट खड़ा न कर दे।

विज्ञापन
Sehore News To prevent water theft municipal staff is inspecting Kahiri Dam by boating FIR will be registered
पानी चोरी रोकने नावों से निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर में जल वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए शहर के पेयजल के लिए सुरक्षित प्रमुख जल स्रोतों काहिरी बंधान पर नगर पालिका द्वारा टीम ने नावों से निरीक्षण की कार्रवाई शुरू कर दी है। गत दिनों नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित के अलावा पार्षदों और पेयजल प्रभारी आदि ने निरीक्षण किया था। लेकिन गुरुवार से नगर पालिका ने 18 सदस्यीय टीम का गठन कर बोटिंग के माध्यम से काहिरी डैम का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार, बीते साल जिले में सामान्य से कम वर्षा रही। आगामी गर्मियों में जल संकट की स्थिति न बने, इसलिए पानी सहेजना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी हो जाती है। लेकिन बीते कुछ महीनों से जल स्त्रोतों में से बड़ी मात्रा में पानी चोरी हो रहा है और इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया। ऐसे में प्रशासन की अनदेखी कहीं गर्मियों में सीहोर शहर में जल संकट खड़ा न कर दे। देखने में यह आ रहा है कि बीते कुछ महीनों से शहर की प्यास बुझाने वाले काहिरी बंधान, जमोनिया तालाब, भगवानपुरा तालाब से बड़ी मात्रा में पानी चोरी हो रहा है। कई तालाब में मोटर और पाइप डालकर रोजाना पानी चोरी किए जा रहे हैं। जमोनिया डैम में अनेक किसानों ने पाइन लाइन और बिजली तार बिछा रखे हैं। यह किसान बड़ी मात्रा में तालाब से पानी चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में होता है पानी प्रदाय
सीहोर नगर में जमोनिया तालाब द्वारा कई वार्डों में पीने और इस्तेमाल का पानी प्रदाय किया जाता है। जल आपूर्ति के लिए काहिरी और जमोनिया तालाब पर सीहोर नगर निर्भर है और नगरवासियों को सुचारु रूप से पानी मिले, इसलिए शहरवासियों के पीने के लिए यह संरक्षित कर दिया है। इसके बाद यह पानी किसानों को नहीं दिया जाता। पानी चोरी रोकने के लिए नपाध्यक्ष राठौर ने सीएमओ से चर्चा कर टीम गठित की थी। अब अमले के द्वारा बोटिंग के माध्यम से निरीक्षण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने की थी कार्रवाई
गत दिनों नगर पालिका की टीम ने भगवानपुरा डैम से पानी की चोरी करती सात-आठ मोटर हटाई थी। नगर पालिका के अमले ने पानी की चोरी करने वाले किसानों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे पेयजल सप्लाई के लिए संरक्षित पानी से सिंचाई का काम बंद करें। यदि फिर से पानी की चोरी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेयजल स्त्रोतों से आरक्षित पानी लगातार चोरी हो रहा है। नदी, नालों और डैमों में बड़ी-बड़ी पानी की मोटर डाल कर पानी की चोरी की जा रही है। यदि इसी रफ्तार से पानी चोरी होती रही तो आने वाले दिनों में शहर के लिए आरक्षित पानी भी खत्म हो जाएगा।


कराए जाएंगे प्रकरण दर्ज
भीषण गर्मी के दौर में जलसंकट गहराने के हालात बन सकते हैं। इन शिकायतों को लेकर नपा सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित ने बताया कि आरक्षित जलाशयों से पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ जलाशयों के निरीक्षण से नावों से कर्मचारियों को तैनात कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed