फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Tiger attacked a youth working in the field, the injured was admitted to the hospital

Sehore news: खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, जैसे-तैसे भागकर बचाई जान

Mon, 02 Jun 2025 08:27 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 08:27 AM IST
सार

सीहोर जिले के शाहगंज वन परिक्षेत्र के खोहा मुरारी गांव में खेत में काम कर रहे किसान अर्जुन सिंह पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। बाघ सूअर का पीछा कर रहा था। वन विभाग ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। पूर्व में बाघ के हमलों में दो मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Sehore news: Tiger attacked a youth working in the field, the injured was admitted to the hospital
घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में किया भर्ती

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी इलाके में आने वाले वन परिक्षेत्र शाहगंज के खोहा मुरारी में एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना के समय युवक अपने मूंग के खेत में काम कर रहा था। युवक के हाथ में बाघ के दांत के निशान नजर आने से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। अर्जुन रोज की तरह अपने कुत्ते के साथ खेत पर था। इसी दौरान पास के धान के खेत में बनी बनडी के पीछे से बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ ने उसके हाथ पर पंजा मारा। किसी तरह अर्जुन वहां से भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बाघ किसी सूअर का पीछा करते हुए आया था, और वह सूअर के शिकार की कोशिश में था, इसलिए ग्रामीण पर ज्यादा फोकस नहीं किया नहीं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। घटना सुबह 6 बजे करीब की बताई जा रही है जब वन विभाग को इसकी सूचना दी गई तो मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई, ओर घायल युवक को वन विभाग के ही सरकारी वाहन से बुधनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव-जिहाद की जांच करने जिम पहुंचे थाना उप निरीक्षक खुद फंसे, आयुक्त ने किया लाइन अटैच, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि घायल युवक 25 वर्षीय अर्जुन सिंह सराठे है, जो कि खोहा मुरारी गांव का निवासी है। रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी एक बाघ शिकार की तलाश में सूअर के पीछे दौड़ रहा था, तभी ये हमला हुआ। युवक के हाथ को बाघ ने दांत मार दिए हैं उसका इलाज कराया जा रहा ह। इसके साथ ही शासन के नियमानुसार 500 रुपए प्रतिदिन और अधिकतम 50 हजार रुपए का इलाज किया जा सकता है। रेंजर ने ये भी आश्वासन दिया कि घायल व्यक्ति को यदि निजी अस्पताल में भी इलाज कराने की आवश्यकता रही तो उसका इलाज कराया जाएगा और शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- हॉटटॉक करने पर चंबल आईजी-डीआईजी और दतिया के एसपी को हटाया, सीएसपी के चक्कर में कटनी एसपी भी नपे

इससे पहले बाघ के हमले से गई हैं जानें
रातापानी अभयारण्य क्षेत्र से जुड़े रहने के कारण यहां बड़ी संख्या में वन्यजीव हैं और वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में वन्य प्राणियों की दहशत लगातार ग्रामीणों में बनी रहती है। ग्रामीण दहशत के माहौल में हमेशा से रहे हैं। इससे पूर्व में एक महिला एवं एक पुरुष को बाघ ने शिकार बना चुका है, जिसकी वजह से उनकी मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed