फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news Three youths arrested for betting on IPL in Sehore

Sehore News: IPL क्रिकेट का सट्टा खिलाते तीन युवक धराए, पुलिस ने सात मोबाइल, दो बाइक और 7 हजार किए जब्त

Thu, 08 May 2025 07:19 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 07:19 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से रजिस्टर और नोट पैड भी जब्त किया है। इसमें क्रिकेट सट्टे का बड़ी राशि का उल्लेख भी पाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को नदी चौराहे के पास एक टप्पर से पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Sehore news Three youths arrested for betting on IPL in Sehore
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुए तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल, दो बाइक और सात हजार रुपये भी जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने रजिस्टर और नोट पैड भी जब्त किया है, जिसमें बड़ी मात्रा में क्रिकेट के सट्टे का हिसाब का उल्लेख पुलिस को मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने साइबर सेल की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक होटल के कमरे में आईपीएल का सट्टा लिख रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आईपीएल का सट्टा लिखा जा रहा है। पुलिस ने दबिश डालकर तीन आरोपी सतेन्द्र राय, सुनील राय और सोनू परमार को गिरफ्तार करते हुए सात मोबाइल, तीन चार्जर, 6950 रुपये नकद, दो बाइक, रजिस्टर और नोट पैड जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह नदी चौराहा बता रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चिल्हारी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर और नोट पेड में क्रिकेट सट्टे का दर्ज है हिसाब

पुलिस ने आरोपियों के पास से रजिस्टर और नोट पैड भी जब्त किया है। इसमें क्रिकेट सट्टे का बड़ी राशि का उल्लेख भी पाया गया है। सटोरियों को पकड़ने में सफलता मिलने के बाद भी पुलिस कुछ बताने से मना कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को नदी चौराहे के पास एक टप्पर से पकड़ा गया है। टीम का नेतृत्व थाना कोतवाली में पदस्थ पुलिस अधिकारी विक्रम आदर्श कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: 'हमारी सेना सशक्त, जरूरत थी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की'...डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला बोले

पुलिस का कहना है कि तीनों सटोरियों को कोतवाली लाया गया, जहां दिन भर उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा रहा। इस मामले में पुलिस कुछ भी खुलकर बताने से कतरा रही है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव का कहना है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैम्लिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed