{"_id":"6728c270b37b2618f006a850","slug":"sehore-news-soybean-sold-at-the-price-of-6001-on-the-auspicious-occasion-of-diwali-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में कृषि मंडी में नीलामी शुरू, 6001 रुपये के भाव बिका सोयाबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में कृषि मंडी में नीलामी शुरू, 6001 रुपये के भाव बिका सोयाबीन
Mon, 04 Nov 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Nov 2024 06:17 PM IST
सार
दीपावली अवकाश के बाद शुभ मुहूर्त में कृषि उपज मंडी में नीलामी की शुरुआत की गई। परंपरानुसार, व्यापारियों ने किसानों का मंगल तिलक कर स्वागत किया और सबसे पहले ग्राम जमोनिया के किसान राम चंदर यादव की सोयाबीन उपज को 6001 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा गया, जो इस वर्ष की सर्वाधिक बोली रही।
विज्ञापन
मंडी में खड़ी गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के बाद शुभ मूहर्त में कृषि उपज मंडी में नीलामी की गई। इस दौरान नीलामी की शुरुआत व्यापारियों की ओर से कृषकों को मंगल तिलक लगाकर की गई। दीपपर्व के अवकाश के बाद पहली बार नीलामी की शुरुआत में मंडी के सभी व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में बैलगाड़ी से आई सोयाबीन उपज को 6001 रुपये प्रतिक्विंटल की बोली लगाई। जो इस साल का सबसे महंगा दाम है।
विज्ञापन
दीपावली त्योहार की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी शुरू हुई। मंडी प्रांगण में अपनी उपज लेकर आए अन्नदाताओं की उपस्थिति में नीलामी शुरू की गई। नीलामी के पूर्व खेड़ापति हनुमान मंदिर मंडी प्रांगण में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आरती के पश्चात 9:00 बजे बैलगाड़ियों की शुभ मुहूर्त में बोली लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन
पहली नीलामी ग्राम जमोनिया के कृषक राम चंदर यादव की व्यापारी रामप्रसाद पन्नालाल ने 6001 की बोली लगाकर मुहूर्त किया। किसान राम चन्दर बैलगाड़ी में 5 क्विंटल उपज लेकर आया था। अपनी उपज की उम्मीद से ज्यादा भाव मिलने पर किसानों के चहरे पर खुशी नजर आई। शुभ मुहूर्त में खरीदी के बाद दिनभर सामान्य भाव से नीलामी की गई। व्यापारी अशोक राठौर ने बताया की दीपावली के बाद पहली खरीदी की शुरूआत की यह परम्परा कई वर्षो से चली आ रही है।
विज्ञापन
गल्ला मंडी में दीपावली के अवकाश के बाद पहले दिन 7000 बोरे की रही आवक
दीपावली अवकाश के पास मंडी खुलने पर सोमवार को प्रतिदिन आने वाली आवक से थोड़ी कम आवक रही। सोमवार को गल्ला मंडी में करीब 7000 क्विंटल समस्त जिंसों की आवक रही। गल्ला मंडी में उपज बेचने के लिए सुबह से काफी संख्या में किसान आ गए थे।
