फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Slow pace of development work in rural areas, notice to nine secretaries and four employment assistants

Sehore news: ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी, नौ सचिवों और चार रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 26 Mar 2025 03:43 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

भैरूंदा जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने 09 पंचायत सचिवों और 04 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई और संबंधित अधिकारियों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
Slow pace of development work in rural areas, notice to nine secretaries and four employment assistants
जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने बैठक लेकर की कार्रवाई-फ़ोटो:अमर उजाला - फोटो : credit

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन मनमाने तरीके से किया जा रहा है, जिससे आम जनता को विकास कार्यों का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि जब अधिकारी निरीक्षण पर पहुंचते हैं, तो लापरवाह कर्मचारियों को सिर्फ नोटिस थमा दिए जाते हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में भैरूंदा जनपद क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कई अनियमितताएं पकड़ीं, जिससे वे स्वयं भी हैरान रह गईं। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों और चार रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBI ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा, PF राशि जारी करने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण
सीईओ डॉ. नेहा जैन ने लाड़कुई में आयोजित बैठक में भैरूंदा जनपद में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेवनिया, नयापुरा, कोसमी और भिलाई में प्रेशर से पानी न पहुंचने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल निगम के सहायक प्रबंधक को सात दिनों के भीतर समाधान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, ग्राम कोसमी में आंगनबाड़ी, बाउंड्रीवाल और पंचायत भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी।


ये भी पढ़ें- डॉक्टरों की मांग को लेकर आमरण अनशन, बिना विशेषज्ञ कई साल से संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र

इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले नोटिस
मनरेगा योजना में लेबर नियोजन में कम प्रगति पर ग्राम पंचायत टीकामोड़, सिंहपुर, डाबरी और झाली के रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर ग्राम पंचायत रफीकगंज और झाली के पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस। करारोपण न करने पर ग्राम पंचायत अंबा कदीम के पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस। आयुष्मान कार्ड कार्य में धीमी प्रगति पर ग्राम पंचायत सेवनिया, रफीकगंज, लाड़कुई, सिंहपुर, कुरी और नयापुरा के सचिवों को कारण बताओ नोटिस दिए गए।

इस बैठक में जनपद सीईओ प्रबल अजारिया, सहायक यंत्री, बीपीओ, एडीईओ, उपयंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सीईओ डॉ. नेहा जैन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
 

जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने बैठक लेकर की कार्रवाई-फ़ोटो:अमर उजाला

जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने बैठक लेकर की कार्रवाई-फ़ोटो:अमर उजाला- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed