फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: One person's hand was broken in the attack on team that went to collect electricity bill

Sehore News: बिल वसूली करने पहुंची बिजली टीम पर हॉकी से हमला, जेई का हाथ टूटा, 40 गांवों में छाया अंधेरा

Sat, 29 Mar 2025 09:36 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 09:36 PM IST
सार

सीहोर में बिजली बिल की वसूली ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बिजली कंपनी ने बकाया बिल के कारण 68 गांवों की बिजली काट दी थी। बिल जमा करने पर 28 गांवों की लाइन फिर से जोड़ दी गई। वहीं, अधीक्षण यंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि अब भी 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है।

विज्ञापन
Sehore news: One person's hand was broken in the attack on team that went to collect electricity bill
बिजली कर्मचारी धीरज मालवीय का हाथ टूटा।

विस्तार

बिजली कंपनी द्वारा जिले में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। बकाया वसूलने के लिए बिजली कंपनी द्वारा जहां गांवों की बिजली काटी जा रही है, वहीं कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। बिजली कंपनी के इस अभियान से गांवों में आक्रोश भी पनप रहा है। इधर, ग्राम भाऊखेड़ी में बकाया वसूली के लिए पहुंचे बिजली कंपनी के दल पर एक ग्रामीण ने हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी का हाथ टूट गया। कर्मचारी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
सीहोर जिले में बिजली बिल की वसूली ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बिजली कंपनी ने बकाया बिल के कारण 68 गांवों की बिजली काट दी थी। इनमें से 28 गांवों के लोगों ने राशि जमा कर दी है, जिससे उनकी लाइन फिर से जोड़ दी गई। हालांकि, अब भी कई गांव अंधेरे में हैं, कई गांवों में बिजली कंपनी की वसूली का डंडा चल रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली के दौरान विवाद, बिजली कर्मचारी का हाथ टूटा
ग्राम भाऊखेड़ी में वसूली के दौरान विवाद हो गया। कनिष्ठ यंत्री हीरालाल लखोरे के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को बकाया राशि वसूलने पहुंची थी। बताया जाता है कि सुरेश कुमार भागीरथ पर 15,311 रुपए बकाया था, जिसके कारण उनका कनेक्शन काटा गया। इसी दौरान रवि माली ने टीम पर हमला कर दिया। उसने गाड़ी से जेई धीरज मालवीय को खींचकर हॉकी स्टिक से 3-4 बार वार किया। इस हमले में धीरज की हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि हीरालाल को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद हीरालाल लखोरे ने रवि माली के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:  बागेश्वर धाम में महिला की साड़ी में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी, इलाज जारी, कैसे हुआ हादसा?

किसान ने लगाया बाइक जब्त करने का आरोप
बता दें कि एक दिन पहले कचनारिया गांव में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने किसान शिवम गौर के घर से बाइक उठा ली थी। किसान ने आरोप लगाया कि श्यामपुर सब-स्टेशन के जूनियर इंजीनियर अभिषेक दांगी और अन्य कर्मचारी जबरन उनकी बाइक ले गए।

अब भी 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद
अधीक्षण यंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि अब भी 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इन गांवों के लोगों से बकाया राशि जल्द जमा करने की अपील की जा रही है।

ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed