फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Big accident in Bageshwar Dham during Aarti woman who came for darshan caught fire

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में महिला की साड़ी में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी, इलाज जारी, कैसे हुआ हादसा?

Sat, 29 Mar 2025 05:57 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 05:57 PM IST
सार

घायल महिला के परिजनों ने कहा है कि बागेश्वर बालाजी के आशीर्वाद से उनकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। अब भगवान की कृपा से उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Big accident in Bageshwar Dham during Aarti woman who came for darshan caught fire
घायल महिला को अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। बिहार के भागलपुर से दर्शन के लिए आई 40 वर्षीय संगीता शाह की साड़ी में अचानक आग लग गई। महिला परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  जीआरपी जवान ने बचाई 14 साल की लड़की की जान, पुलिस मुखिया ने सराहना कर दिया 10 हजार रुपए का इनाम
विज्ञापन


घायल संगीता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब वह आरती में शामिल हो रही थी, तभी मंदिर में नीचे रखे दीपक से साड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई, मौके पर मौजूद लोगों ने पानी और कपड़े से आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही महिला ने साड़ी निकाल दी। लेकिन, तब तक वह बुरी तरह झुलस गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों का कहना है कि बागेश्वर धाम भगवान की कृपा से उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रोफेसर पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने फांसी लगाई, मोबाइल में मिला वीडियो देखकर पुलिस भी चौंकी

घायल संगीता के भांजे अनिल कुमार शाह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वे आरती दर्शन के लिए मंदिर गए थे, जमीन पर दीपक जल रहा था। इस दौरान मामी की साड़ी में नीचे से आग लग गई और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। मामी ने तुरंत साड़ी को उतारकर फेंका और लोगों ने आग बुझाने में मदद की। इसके बाद धाम के सेवादारों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बागेश्वर बालाजी के आशीर्वाद से जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। अब भगवान की कृपा से उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है।
 

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा आरती के दौरान दर्शन के लिए आई महिला को लग गई आग, दीपक से लगी साड़ी म


ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed