फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: NAPA warns more than a dozen factory owners, will attach if they do not pay the dues

Sehore news: एक दर्जन से अधिक फैक्ट्री मालिकों को नपा ने दी चेतावनी, बकाया राशि नहीं चुकाने पर करेगी कुर्की

Mon, 27 Jan 2025 08:03 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित का कहना है कि शहर में सुविधा देने के एवज में नगर पालिका जनता से निर्धारित टैक्स वसूलती है। टैक्स की बकाया राशि कुछ साल पहले तक हजारों में हुआ करती थी। इसके समय पर जमा नहीं होने से बकाया राशि लाख पार कर करोड़ में पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Sehore news: NAPA warns more than a dozen factory owners, will attach if they do not pay the dues
बकायादारो को नोटिस थमाते नपा कर्मचारी

विस्तार

सीहोर शहर में बड़ी संख्या में बकायादार हैं, वसूली के लिए नपा अब बकायादारों की संपत्ति कुर्क करेगी। पिछले सप्ताह नगरीय प्रशासन आयुक्त द्वारा ली गई बैठक में कर वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा बकाया वसूल करने की हिदायत दी गई है। प्रभावी कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन


सोमवार को राजस्व अधिकारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में शहर के वार्ड क्रमांक 32 में एक दर्जन से अधिक फैक्ट्री मालिकों के अलावा अन्य बकायादारों को चेतावनी दी गई है। नगर पालिका राजस्व वसूली को लेकर संपत्तिकर 20 हजार से ज्यादा बकाया की कुर्की की कार्यवाही एवं जलकर एक साल से ज्यादा बकाया होने पर नल कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा। नगर पालिका यह अभियान 1 फरवरी से शहर में बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में जल, संपत्ति कर (टैक्स) और दुकान किराया की बकाया राशि वसूलने नगर पालिका के तेवर सख्त हो गए हैं। नपा की तरफ से बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं तो वहीं छोटे बकायादारों को जल्द बकाया राशि जमा कराने चेतावनी दी जा रही है। यदि जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं कराई तो एक फरवरी से नपा कार्रवाई शुरू करेगी। इसमें बड़े बकायादारों पर कुर्की और दुकानों में ताले जड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित का कहना है कि शहर में सुविधा देने के एवज में नगर पालिका जनता से निर्धारित टैक्स वसूलती है। टैक्स की बकाया राशि कुछ साल पहले तक हजारों में हुआ करती थी। इसके समय पर जमा नहीं होने से बकाया राशि लाख पार कर करोड़ में पहुंच गई है। नपा अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में संपत्ति,जलकर, दुकान किराया को मिलाकर करीब करोड़ों रुपए का बकाया है। जिसे वसूलने नपा की तरफ से हर प्रयास किए, लेकिन ज्यादा कोई सफलता नहीं मिली है।

दीक्षित का कहना है कि बकायादारों को नपा की तरफ से बिल जारी किए जा रहे हैं। यह बिल बकायादारों को दिए जाएंगे। बकायादारों ने निर्धारित तारीख तक राशि जमा नहीं कराई तो कार्रवाई की जाएगी। नपा अधिकारियों के अनुसार बकायादारों के सामानों की कुर्की कर राशि वसूल की जाएगी, वहीं दुकानों में ताले जड़े जाएंगे। बकायादारों को चेतावनी दी गई है।


नियमित जमा हो तो नहीं पड़ेगा भार
प्रत्येक व्यक्ति को टैक्स की राशि समय पर जमा कराना जरूरी है। जो टैक्स की राशि वह जमा कराते हैं, उसी से नगर पालिका सीसी रोड,नाली निर्माण, सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य कराती है। टैक्स जमा नहीं किया तो विकास कार्य प्रभावित होंगे, जिसका खामियाजा लोगों को ही परेशानी के रूप में भुगतना पड़ेगा। इसलिए जनता को नियमित टैक्स समय पर जमा करना चाहिए। इसके दो फायदे भी होंगे। पहला ज्यादा राशि का भार नहीं बढ़ेगा, वहीं दूसरा नपा अधिकारी, कर्मचारियों को बकाया राशि वसूलने ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed