फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sehore news: Nagar Palika locks 14 factories that did not pay property tax

Sehore news: नपा ने शुरू किया वसूली अभियान, संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले 14 कारखानों पर जड़े ताले; जानें

Tue, 11 Mar 2025 10:36 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 10:36 PM IST
सार

Sehore: नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टैक्स वसूली जरूरी है। पहले बकाया राशि हजारों में थी, लेकिन अब यह लाखों से करोड़ों में पहुंच गई है। पूर्व में भी वसूली के प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
sehore news: Nagar Palika locks 14 factories that did not pay property tax
नपा ने की तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीहोर नगर पालिका ने बकाया राशि वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। नगरीय प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर शहर में व्यापक स्तर पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को राजस्व अधिकारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 32 के गणेश मंदिर रोड पर स्थित 14 कारखानों में तालाबंदी की गई।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र दीक्षित ने बताया कि जल कर, संपत्ति कर और दुकान किराए की बकाया राशि करोड़ों रुपये तक पहुंच गई है। नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि 20,000 रुपये से अधिक संपत्ति कर बकायादारों की संपत्ति कुर्क की जाएगी, जबकि एक वर्ष से अधिक जल कर बकाया होने पर नल कनेक्शन काटे जाएंगे। मंगलवार को नगर पालिका की टीम पलंग, पेटी, अलमारी, कूलर, पंखा और अन्य सामान बनाने वाले कारखानों पर पहुंची और तालाबंदी की। इन कारखानों के संचालकों को दो से तीन बार संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका था, लेकिन लगातार चेतावनी के बावजूद उन्होंने भुगतान नहीं किया। राजस्व अधिकारी संजय शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 24 से ज्यादा चोरियां करने वाले चार अंतर्राज्यीय चोर पकड़े गए, पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक नागरिक के लिए टैक्स समय पर जमा करना आवश्यक है, क्योंकि इसी राशि से नगर पालिका सीसी रोड, नाली निर्माण और सौंदर्यीकरण जैसे विकास कार्य करती है। यदि कर समय पर नहीं चुकाया गया तो विकास कार्य प्रभावित होंगे और इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ेगा। नियमित टैक्स भुगतान से नागरिकों पर वित्तीय भार भी नहीं बढ़ेगा और नगर पालिका को वसूली के लिए अतिरिक्त मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टैक्स वसूली जरूरी है। पहले बकाया राशि हजारों में थी, लेकिन अब यह लाखों से करोड़ों में पहुंच गई है। पूर्व में भी वसूली के प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अब नगरीय प्रशासन आयुक्त के कड़े निर्देशों के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed