{"_id":"67c067f196b7dbcb7603f966","slug":"sehore-news-mp-alok-sharma-cleaned-the-betel-leaf-at-the-railway-station-message-of-cleanliness-sehore-news-c-1-1-noi1381-2672644-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore news: भोपाल सांसद आलोक शर्मा का अनोखा अंदाज, रेलवे स्टेशन पर पान की पीक साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore news: भोपाल सांसद आलोक शर्मा का अनोखा अंदाज, रेलवे स्टेशन पर पान की पीक साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
Thu, 27 Feb 2025 09:15 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:15 PM IST
सार
सांसद आलोक शर्मा ने रेलवे अधीक्षक से कहा, "सुधर जाइए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप निलंबित होंगे। प्रधानमंत्री पूरे देश में साफ-सफाई का संदेश दे रहे हैं और यहां गंदगी हो रही है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए, मैं दोबारा विजिट करूंगा।
विज्ञापन
सीहोर। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने अचानक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे
विस्तार
भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद आलोक शर्मा गुरुवार को जिला मुख्यालय के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने सीहोर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ विधायक सुदेश राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सांसद आलोक शर्मा को रेलवे स्टेशन पर एक स्थान पर पान की पीक की गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सांसद आलोक शर्मा ने तुरंत रेलवे स्टाफ से पानी की बाल्टी और कपड़ा मंगवाया, इसके बाद अपने हाथ से पान की पीक धोना शुरू कर दिया।
सांसद शर्मा खुद कपड़े से गंदगी साफ कर रहे थे, जबकि विधायक सुदेश राय पानी डाल रहे थे। उन्होंने सीहोर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और विकास कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर भारी गंदगी देखकर सांसद रेलवे अधिकारियों पर भड़क गए और नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने रेलवे अधीक्षक से कहा, "सुधर जाइए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप निलंबित होंगे। प्रधानमंत्री पूरे देश में साफ-सफाई का संदेश दे रहे हैं और स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, और यहां गंदगी हो रही है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए, मैं दोबारा विजिट करूंगा। उन्होंने कहा कि भोपाल-सीहोर की जनता ने मुझे सांसद के रूप में आशीर्वाद दिया है। मैंने खुद प्लेटफार्म की सफाई की। लोग पान खाते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर पान की पीक थूक देते हैं, यह गलत है। अब देश बदल रहा है, प्रदेश बदल रहा है, सीहोर बदल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा- प्लेटफार्म पर सीढ़ियों पर धूल देखी, सफाई हो रही। लेकिन, धूल नहीं होनी चाहिए। अगली बार जब मैं विजिट करूंगा तो साफ-सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जो अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और जो व्यवस्था में लापरवाही करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
कुबेरेश्वर धाम जाने वाले ऑटो में अधिक सवारियां बैठाने की शिकायत
निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने सांसद से शिकायत की कि कुबेरेश्वर धाम जाने वाले ऑटो चालक निर्धारित 30 रुपये किराया ले रहे हैं, लेकिन ज्यादा सवारियां बैठा रहे हैं। इससे ऑटो पलटने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, ऑटो चालक सवारियों को बैठाने को लेकर आपस में झगड़ते हैं, जिससे यात्रियों का समय नष्ट करते हैं। इस पर सांसद ने जीआरपी थाना टीआई को बुलाकर फटकार लगाई और इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
सीहोर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव नहीं
यात्रियों ने सांसद आलोक शर्मा से शिकायत की कि सीहोर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इसके कारण यात्रियों को भोपाल, बैरागढ़ या शुजालपुर जाना पड़ता है। इस पर सांसद ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि स्टेशन पर सुविधाएं बढ़वाई जाएंगी। साथ ही, जिन ट्रेनों का ठहराव नहीं है, उन्हें रुकवाने के प्रयास किए जाएंगे।