फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Mother and son committed suicide by hanging themselves reason unknown police is investigating

Sehore News: मां और बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही पड़ताल

Tue, 19 Nov 2024 09:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 09:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मां और बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sehore News Mother and son committed suicide by hanging themselves reason unknown police is investigating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के शाहगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नानवेट में मां और बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी सुबह चार बजे के करीब शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नानवेट में शारदा बाई पत्नी नारायण पुरविया (55) और उसके बेटे जितेंद्र पिता नारायण पुरविया (26) ने अपने ही घर में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। शाहगंज पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। दोनों मृतकों का शव बुधनी सामुदायिक सिविल हॉस्पिटल में लाया गया। जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही हैl
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में कार्रवाई, दो नर्सों का किया स्थानांतरण
बुधनी सिविल अस्पताल में कई दिनों से अनियमितताएं चल रही हैं। ऐसा ही मामला बुधनी सिविल अस्पताल का भी सामने आया था। जहां महिलाओं की डिलीवरी करने और बच्चे के दिन प्रमाण पत्र बनाने या फिर उसमें सुधार करने पर परिजनों से पैसे वसूले जा रहे थे। वसूली का आरोप अस्पताल के स्टाफ पर लगा है, जिसकी परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर मामले को संज्ञान में लेकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामहित कुमार ने दो नर्सों  का स्थानांतरण किया है। कार्रवाई में गंगोत्री दमाहे का स्थानांतरण रेहटी अस्पताल में और कांता सोनी का बकतरा अस्पताल में किया है। वहीं, निशिता सोनी का बुधनी सिविल अस्पताल में और मनिया लुटारे का भी बुधनी सिविल अस्पताल में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed