फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Monsoon blesses Sehore, Over 1.5 inch rain in 24 hrs, Shyampur records highest showers

Sehore Weather News: मानसून की मेहरबानी, 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, श्यामपुर में सबसे अधिक बरसात

Thu, 04 Sep 2025 10:47 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 10:47 AM IST
सार

Sehore Weather Today: सीहोर जिले में 24 घंटे में औसतन 34.6 मिमी बारिश हुई, जिससे किसानों को राहत मिली। श्यामपुर में सबसे अधिक 55 मिमी बरसात दर्ज की गई। अब तक जिले में 913.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
Sehore news: Monsoon blesses Sehore, Over 1.5 inch rain in 24 hrs, Shyampur records highest showers
मानसून का ताजगी भरा तोहफा, जिले की प्रत्येक तहसील में हुई बारिश

विस्तार

सीहोर जिले में पिछले कई दिनों से लोग बारिश की कमी महसूस कर रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटों में  हुई झमाझम बरसात ने राहत दी। पानी का दौर जारी रहा। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की फुहारें गिरती रहीं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। 24 घंटे में जिले में औसतन 34.6 मिमी यानी करीब डेढ़ इंच से अधिक  बारिश हुई। यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई है, क्योंकि धान और सोयाबीन जैसी फसलों को इस समय पानी की सख्त जरूरत थी।

विज्ञापन


जिले की आठों तहसीलों में से सबसे अधिक बारिश श्यामपुर में हुई है। यहां 55 मिमी (करीब 2.1 इंच) बारिश दर्ज की गई। इस कारण खेत-खलिहान पानी से लबालब हो उठे और निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। अन्य तहसीलों की बात करें तो रेहटी में 45.8 मिमी (करीब 1.8 इंच), आष्टा में 36 मिमी (1.4 इंच), जावर में 33 मिमी (1.3 इंच), बुधनी में 30.5 मिमी (1.2 इंच), मैनसा में 34 मिमी (1.3 इंच), इछावर में 20 मिमी (0.8 इंच) और जिला मुख्यालय सीहोर में 22.2 मिमी (0.9 इंच) वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन


फसलों के नुकसान का खतरा टला
बारिश का यह दौर किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। अब तक खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल पानी की कमी से प्रभावित हो रही थी, लेकिन इस बारिश से मिट्टी में नमी लौट आई है। धान की रोपाई वाले खेतों को भी भरपूर पानी मिल गया है। किसान उम्मीद जता रहे हैं कि अगर अगले तीन-चार दिन और अच्छी बारिश हो जाती है, तो फसलों को नुकसान का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की वर्षा की स्थिति
इस साल 1 जून से अब तक जिले में औसतन 913.7 मिमी (करीब 36 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश बुधनी तहसील में 1289.6 मिमी (50.7 इंच) और सबसे कम जावर में 667.6 मिमी (26.2 इंच) हुई है। तुलनात्मक रूप से देखें तो भैरूंदा में 956 मिमी (37.6 इंच), रेहटी में 1178.4 मिमी (46.3 इंच), इछावर में 852.3 मिमी (33.6 इंच), श्यामपुर में 819.9 मिमी (32.2 इंच), आष्टा में 705 मिमी (27.7 इंच) और सीहोर में 841 मिमी (33.1 इंच) वर्षा दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: 'हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं', मैं यह गर्व से कहता हूं; काग्रेस नेता  उमंग सिंघार का बड़ा बयान


पिछले साल की तुलना
यदि पिछले वर्ष से तुलना करें तो इस बार बारिश थोड़ी कम है। 2024 में इसी अवधि (1 जून से 4 सितंबर) तक औसतन 956.3 मिमी (करीब 37.6 इंच) बारिश हो चुकी थी, जबकि इस बार 913.7 मिमी (36 इंच) ही दर्ज हुई है। पिछले साल इछावर में सर्वाधिक 1198.5 मिमी (47.2 इंच) बारिश हुई थी। वहीं इस बार बुधनी ने 1289.6 मिमी (50.7 इंच) बारिश दर्ज कर सभी तहसीलों को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: इस मंदिर में आठ स्वरूप में विराजमान हैं गणपति, भक्तों की हर मनोकामना होता है पूरी; जानें कहानी

अच्छी बारिश के आसार
आर.ए.के. कॉलेज मौसम विभाग के वैज्ञानिक एस.एस. तोमर के अनुसार, अगले तीन-चार दिन जिले में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश का दौर चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह की यह बारिश खरीफ फसलों को सीधा फायदा पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें:  26 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आठ इंच तक गिर सकता है पानी, आगे कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed