फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rain alert in 26 districts of the state today, water may fall up to 8 inches, alert for next

MP Weather Today: 26 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आठ इंच तक गिर सकता है पानी, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 04 Sep 2025 08:19 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 04 Sep 2025 08:19 AM IST
सार

एमपी में अगले 24 घंटे के दौरान झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास और सीहोर में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, गुना, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rain alert in 26 districts of the state today, water may fall up to 8 inches, alert for next
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से तेज बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार को 26 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे के दौरान झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास और सीहोर में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।वहीं, भोपाल, गुना, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


अगले तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून ट्रफ प्रदेश से गुजर रही है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर है। इस वजह से अगले तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन



यह भी पढें-एमपी के 22 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,श्योपुर में पौने दो इंच गिरा पानी, कई बांधों के गेटे खोले
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश
 बुधवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। पचमढ़ी, रतलाम-नरसिंहपुर में 1 इंच, इंदौर, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर-शिवपुरी में पौन इंच, उज्जैन, दमोह और रायसेन में आधा इंच से अधिक पानी गिर गया। गुना में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, दतिया, छिंदवाड़ा, मंडला, हरदा, सागर, सिवनी, बालाघाट, नर्मदापुरम, शाजापुर, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के तीन गेट, शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के दो, ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 जबकि तवा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।

यह भी पढें-सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

प्रदेश में अब तक 39 इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 39 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 105 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 31.8 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां 58.6 इंच बारिश हो चुकी है। सीजन में 26.4 इंच पानी ज्यादा गुना में गिर चुका है। सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। इंदौर में सबसे कम 21.4 इंच बारिश हुई है। खरगोन में 22.7 इंच, शाजापुर में 24 इंच, बड़वानी में 24.2 इंच और खंडवा में 24.4 इंच बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed