फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Miscreants strangled the truck driver to death and looted copper wire worth Rs 72 lakh

Sehore News: बदमाशों ने ट्रक चालक की गला घोटकर हत्या की और फिर लूटा 72 लाख का कॉपर तार, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 05 Feb 2025 03:43 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 03:43 PM IST
सार

पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि नरकंकाल की पहचान हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक की गला घोंटकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sehore news: Miscreants strangled the truck driver to death and looted copper wire worth Rs 72 lakh
सीहोर। डीआइजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मुआयना करते हुए।

विस्तार

सीहोर जिले के भोपाल-इंदौर हाईवे पगारिया राम घाटी स्थित जय भवानी ढाबे के पास सोमवार को झाड़ियों में नरकंकाल मिला था। नरकंकाल की पहचान राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के पीपल्याखेड़ी निवासी ट्रक ड्राइवर हुकम सिंह (40) पिता मांगीलाल सोंधिया के रूप में हुई। बदमाशों ने पहले हुकम सिंह का गला घोंटकर हत्या की, फिर 72 लाख रुपए के ट्रक में भरे कॉपर तार की डकैती कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को हुकम सिंह आयशर ट्रक (MP09 GG 8483) में इंदौर से कॉपर तार भरकर पीलूखेड़ी जा रहा था। ट्रक में करीब 70 क्विंटल कॉपर तार था। डकैती की साजिश के तहत बदमाशों ने ट्रक का पीछा किया और पगारिया राम घाटी के पास मौका मिलते ही चालक की हत्या कर ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 24 जनवरी को चालक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
पुलिस टीम ने बरखेड़ा, डोडी, नेवरी फाटा, बरोठा, देवास, एरोड्रम रोड, दीपमाला ढाबा, थाना बाणगंगा और सांवेर रोड क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच जारी थी कि सोमवार को अचानक पगारिया घाटी के पास नरकंकाल मिलने की सूचना मिल गई। पुलिस ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से मृतक की पहचान की, जिससे पूरा मामला उजागर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने किया घटना स्थल का मुआयना
मंगलवार को भोपाल ग्रामीण रेंज के आईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने एएसपी गीतेश गर्ग, आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर, आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे और पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा के साथ घटना स्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डकैती के तार इंदौर से जुड़े
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कॉपर तार को इंदौर में अपने परिचित के साथ मिलकर बेचा था। पुलिस ने कॉपर तार बेचने में शामिल इंदौर निवासी अमजद (40) पिता नन्हें शाह और सिखावत (42) पिता शौकत खां को हिरासत में लेकर 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है।


9 लोगों पर मामला दर्ज, जांच जारी
पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि नरकंकाल की पहचान हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक की गला घोंटकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
 

सीहोर। डीआइजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मुआयना करते हुए।

 

पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि नरकंकाल की पहचान हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक की गला घोंटकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed