फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Minor was called on the pretext of getting a job, then four youths gang-raped her

Sehore news: नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग को बुलाया, चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 01:05 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 01:05 PM IST
विज्ञापन
Sehore news: Minor was called on the pretext of getting a job, then four youths gang-raped her
किशोरी को नौकरी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म।

सिहोर जिले में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के बहाने चार युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना बुधनी तहसील के ग्राम पीली करार  है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात 26 जून को हुई।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार नर्मदापुरम निवासी पीड़िता 16 साल की है। वह पहले एक दुकान पर काम करती थी। जहां, उसकी पहचान 20 साल के करण से हुई थी। करण ने किसी से उसका मोबाइल नंबर लेकर बात करना शुरू किया। पीड़िता ने बताया कि कम पैसे मिलने के कारण उसने 18 जून को नौकरी छोड़ दी थी। 26 जून को करण ने उसे फोन कर भोपाल चौराहे पर बुलाया, वहां मिलने पर करण ने कहा कि वह उसे नौकरी दिला देगा। इसके लिए पहले बुधनी में स्थित पीली करार अपने किराए के मकान में चलने को कहा। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और उसके साथ कमरे पर चली गई। जहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तीन दोस्त धर्मेन्द्र कीर, प्रदीप कीर, प्रियांशु सराठे कमरे में आए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्मेन्द्र कीर उसे अपनी बाइक से नर्मदापुरम छोड़ आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खून से सनी टी शर्ट, जब्त हथियार और रेनकोट दिलाएंगे सोनम राज को सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचकर परिजनों को बताई आपबीती 
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़ित अपनी मां के साथ रात 1 बजे थाने पहुंची, जहां उसने पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा, अनुसूचित जनजाति अधिनियम और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी करन कीर निवासी बालाभेंट, धर्मेन्द्र कीर निवासी बालाभेंट जिला नर्मदापुरम एवं प्रदीप कीर, प्रियांशु सराठे निवासी ग्राम डोंगर वाड़ा जिला नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय से चारों को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीओपी रवि शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से जेल वारंट के बाद उन्हें जेल भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed