फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Minor blackmailed via social media, Rs 3 lakh cash and jewellery snatched, police arrests accused

Sehore News: सोशल मीडिया दोस्ती में फंसी नाबालिग, ब्लैकमेल कर तीन लाख नकद व लाखों की ज्वेलरी ऐंठी, आरोपी धराया

Thu, 11 Sep 2025 08:21 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 11 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

सीहोर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी निर्मल श्रीवास्तव उर्फ मयंक (22) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान की भरपाई के लिए पीड़िता से करीब तीन लाख नकद और ज्वेलरी ऐंठी थी। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जांच जारी है। 

विज्ञापन
Sehore news: Minor blackmailed via social media, Rs 3 lakh cash and jewellery snatched, police arrests accused
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर माल मशरुका की रिकवरी शुरू कर दी है। - फोटो : credit

विस्तार

सीहोर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की और बाद में उसे ब्लैकमेल कर करीब तीन लाख रुपए नकद और लाखों रुपए की ज्वेलरी ऐंठ ली। जब आरोपी ने और अधिक पैसे की मांग की, तो पीड़िता ने अपने पिता को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार तिरुपति कॉलोनी निवासी पिता ने 03 सितंबर को थाना कोतवाली में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और बाद में ब्लैकमेल कर नकदी व ज्वेलरी ऐंठ ली। पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम को आरोपी की तलाश और माल मशरुका की रिकवरी का जिम्मा दिया गया। टीम ने आरोपी निर्मल श्रीवास्तव उर्फ मयंक, निवासी इछावर, (22) को सीहोर में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग में हारने के बाद पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए पीड़िता से नकदी और ज्वेलरी ली। ज्वेलरी को अलग-अलग जगह से गोल्ड लोन के माध्यम से कैश कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग का 'तांडव': चेकिंग के लिए रोका तो पुलिसवाले को बोनट पर लटकाकर भगाई कार, जो सामने आया रौंदता गया, VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग का ये निकला कारण
आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। उसने मान लिया कि वह नकद और ज्वेलरी लेकर गेमिंग में हार हुए पैसे चुका सकता है। 

ऐसे उजागर हुआ मामला
पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी देकर समय रहते पुलिस को सूचना दी। पिता की सतर्कता से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी और और आगे की ब्लैकमेलिंग रोकी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। आरोपी से चोरी गई नकदी और ज्वेलरी की रिकवरी के प्रयास जारी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपी से माल मशरुका की वसूली की जा रही है और सभी कानूनी कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed