फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Huge fire breaks out in former sarpanch's house

Sehore news: पूर्व सरपंच के मकान में लगी भीषण आग, चार दमकल की मदद से चार घंटे में बुझाई गई

Tue, 28 Jan 2025 08:59 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 08:59 PM IST
सार

भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित अमलाहा में पूर्व सरपंच लखन पटेल के टीनशेड मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण आग को बुझाने के लिए सीहोर, आष्टा और कोठरी से चार दमकलों को बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया। घटना में मकान और कृषि उपकरण सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन
Sehore news: Huge fire breaks out in former sarpanch's house
सीहोर। अमलाहा में इस तरह से मकान में आग लग गई थी।

विस्तार

भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित अमलाहा में पूर्व सरपंच के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे चार दमकल से बुझाने में चार घंटे का समय लग गया। इसकी चपेट में आने से मकान और उसके अंदर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग से अनुमानित करीब साढ़े चार लाख रुपए के आसपास नुकसान होना बताया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमलाहा में पूर्व सरपंच लखन पटेल का टीनशेड के बने मकान में कोई रहता नहीं था। मकान में सिर्फ दरवाजे की चौखट, कृषि उपकरण, लकड़ी के अलावा अन्य उपयोगी, अनुपयोगी सामान रखा हुआ था। उनके भाई राकेश पटेल ने बताया कि मकान में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। रात दो बजे मकान से आग की भीषण लपटे और धुआं निकलता देखा तो अफरा तफरी मच गई। पहले अपने स्तर से आग बुझाने कोशिश की गई, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अमलाहा चौकी पुलिस, दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन


तीन जगह से पहुंची दमकल
सीहोर, आष्टा, कोठरी से रात में ही चार दमकल पहुंची और आग बुझाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। आग भीषण होने से कई तरह की दिक्कत आ रही थी। सुबह 6 बजे तक जद्दोजहद चलती रही। इसके बाद एक और दमकल बुलाई गई, तब कही जाकर मुश्किल से स्थिति सामान्य हुई। राकेश पटेल ने बताया कि आग की चपेट में आने से पाइप सहित कृषि उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। आग से आसपास के लोग करीब पांच घंटे तक सो नहीं पाए और दशहत में रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं होता तो अन्य मकान भी इसकी भेंट चढ़ जाते और बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण से आई दिक्कत
जिस जगह यह आग लगी थी उस रास्ते पर अतिक्रमण होने के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि खड़ा होने से दमकल को निकलने में दिक्कत भी आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस, प्रशासन को इस तरफ ध्यान देकर जहां पर भी गांव में अतिक्रमण है उसे हटाना चाहिए। जिससे कि आगामी समय में आग लगने जैसी घटना घटे तो उस पर समय रहते काबू पाया जा सकें और ज्यादा नुकसान नहीं हो। जिले के अन्य जगह शहर और गांव में मुख्य रास्तों पर अतिक्रमण की ऐसी स्थिति देखी जा सकती है। यह आवाजाही करने वाले लोगों के लिए भी परेशानी पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed