फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: A huge fire broke out in a truck parked in Sehore Warehouse

Sehore News: सीहोर वेयरहाउस में खड़े ट्रक में भीषण आग, दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Fri, 22 Aug 2025 10:33 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 22 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अन्य ट्रक तथा वेयरहाउस को सुरक्षित बचा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Sehore News: A huge fire broke out in a truck parked in Sehore Warehouse
ट्रक में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर के जमुनिया रोड स्थित साइलो वेयर हाउस पर खड़े एक खाली ट्रक में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना करीब रात 12:45 बजे की है। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। आगजनी का यह मंजर आसपास के लोगों के लिए दहशत का कारण बन गया।
विज्ञापन


आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड चालक आरिफ खान और फायरमैन अतीक खान ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से आसपास खड़े अन्य ट्रक और वेयरहाउस सुरक्षित बच गए, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आग की लपटें रात के अंधेरे में आसमान तक उठ रही थीं और फायर ब्रिगेड की टीम उसे काबू करने में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा खतरा टला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वेयरहाउस परिसर में अन्य ट्रक भी खड़े हुए थे। अगर आग उन तक पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों के पहुंचने और सक्रियता से आग को काबू में कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आगजनी का कारण ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है और विशेषज्ञ टीम भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है।


पुलिस कर रही है जांच
घटना के समय ट्रक में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रक किसका है और उसे वहां क्यों खड़ा किया गया था। मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed