फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Love Jihad Outrage, Indefinite Bandh in Ichhawar, Demand to Demolish Accused’s House and Shops

Sehore news: 'बुलडोजर चले बिना आंदोलन नहीं रुकेगा', इछावर में लव-जिहाद प्रकरण पर उबाल, दूसरे दिन भी नगर बंद

Mon, 18 Aug 2025 07:05 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 07:05 PM IST
सार

सीहोर जिले के इछावर नगर में लव-जिहाद प्रकरण को लेकर तनाव बढ़ गया है। आरोपी मोहसिन बाबा पर पीड़िता ने राहुल बनकर दोस्ती करने, संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Sehore news: Love Jihad Outrage, Indefinite Bandh in Ichhawar, Demand to Demolish Accused’s House and Shops
इछावर में लव-जिहाद की घटना को लेकर दूसरे दिन भी नगर बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इछावर नगर में लव-जिहाद प्रकरण उजागर होने के बाद हिन्दू संगठनों ने आरोपी मोहसिन बाबा के मकान और अवैध संस्थानों पर बुलडोजर चलाने की मांग तेज कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होती, नगर बंद जारी रहेगा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहसिन बाबा ने खुद को राहुल बताकर दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हजारों लोगों ने रविवार को विशाल रैली निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम जमील खान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी पर कठोर कार्रवाई के साथ ही मकान और अवैध संस्थानों को जमींदोज करने की मांग की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का एक्शन, मगर नाराजगी बरकरार

प्रशासन ने रविवार को आरोपी की बस स्टैंड स्थित दुकान खाली कराई और हाईवे पर बनी गुमटी को तोड़ दिया। बावजूद इसके समाज आरोपी का मकान ढहाने की मांग पर अड़ा हुआ है, जिसके चलते सोमवार को भी नगर बंद पूरी तरह सफल रहा। नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एडीशनल एसपी सुनीता रावत समेत कई अधिकारी लगातार नगर में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed