फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Five accused of burglary and ATM robbery arrested in Ichhawar

Sehore News: इछावर में नकबजनी और एटीएम तोड़ने की वारदात का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 09:57 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 05 Aug 2025 09:57 PM IST
सार

मुख्य आरोपी नीरज उर्फ ललवा वर्मा, अंकुर वर्मा और गोलू उर्फ अभिषेक वर्मा ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला, जबकि इछावर के दो सुनार – पियूष उर्फ गब्बर सोनी और सुमित सोनी – पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है। पुलिस ने कुल ₹26.05 लाख की बरामदगी की है,

विज्ञापन
Sehore News: Five accused of burglary and ATM robbery arrested in Ichhawar
एसपी दीपक शुक्ला ने किया चोरी का खुलासा

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दो जून से एक अगस्त 2025 के बीच इछावर में सात नकबजनी और एक एटीएम चोरी का प्रयास सामने आया था, जिसमें अब तक अज्ञात चोरों की तलाश चल रही थी। पुलिस की सतर्कता और विशेष टीम की मेहनत रंग लाई और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन


तीन मुख्य आरोपी और दो सुनार गिरफ्तार
मुख्य आरोपी नीरज उर्फ ललवा वर्मा, अंकुर वर्मा और गोलू उर्फ अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे चोरी का माल इछावर के दो सुनारों पियूष उर्फ गब्बर सोनी और सुमित सोनी को बेचते थे। पुलिस ने दोनों सुनारों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 24 लाख 5 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है, जिसमें लगभग 12 तोला सोना, 2.5 किलो चांदी और 9.05 लाख रुपए नकद शामिल हैं। चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें, एक हथौड़ा और लोहे की टामी भी जब्त की गई है। बाइक की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल बरामदगी ₹26.05 लाख की बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रमुख घटनाएं और फरियादी
02.06.25: पर्वत सिंह प्रजापति — जेवरात और नकदी
03.06.25: इंदर सिंह ठाकुर — जेवरात और नकदी
09.06.25: सलोनी वर्मा — जेवरात और नकदी
12.06.25: गजराज सिंह — नकदी ₹25,000
04.07.25: जितेन्द्र पंवार — जेवरात व नकदी
26.07.25: अनार सिंह — जेवरात व नकदी
30.07.25: ऋषिकांत अग्रवाल — नकदी ₹10 लाख
एटीएम तोड़ने की वारदात

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इन्हीं आरोपियों ने 21 जनवरी 2025 को इछावर कस्बे में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। इस घटना पर अपराध क्रमांक 21/25 धारा 62, 331(4) बीएनएस में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दीपक शुक्ला ने किया चोरी का खुलासा

जांच टीम की भूमिका और नेतृत्व
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन और एएसपी सुनीता रावत तथा एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।


तकनीकी साक्ष्य और त्वरित कार्रवाई
26 जुलाई की घटना के बाद संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर आरोपियों की धरपकड़ हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बाकी नकबजनियों में भी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी
1. नीरज उर्फ ललवा वर्मा (22) – निवासी पांगरा खाती
2. अंकुर वर्मा (20) – निवासी लोटनबड़
3. गोलू उर्फ अभिषेक वर्मा (25) – निवासी खेड़ीपुरा
4. पियूष उर्फ गब्बर सोनी (25) – निवासी होली टेकरा
5. सुमित सोनी (22) – निवासी होली टेकरा

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
इस पूरे मामले में विशेष टीम के सदस्य निरीक्षक पंकज वाडेकर, उनि मेहताप वासगे, सउनि खुशीलाल, प्र.आर. राजेश तिवारी, विक्रम सिंह रघुवंशी, अमित चौहान, ओमप्रकाश वर्मा, अनूप विश्वकर्मा, चंद्रकिशोर टिकारे, कपिल मेवाड़ा, बालू सिंह, महेन्द्र सैनिक, विक्रम सिंह और साइबर सेल शाखा सीहोर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed