फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Heat showed its effect, mercury reached 40 degrees

Sehore Weather Update: गर्मी ने दिखाया असर, 40 डिग्री पहुंच गया पारा, अब छूटेंगे पसीने

Wed, 26 Mar 2025 08:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

सीहोर में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, पहली बार तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दिनों में और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। सावधानी बरतने, पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
Sehore news: Heat showed its effect, mercury reached 40 degrees
तेज गर्मी से बचने लोग करने लगे जतन- फोटो: अमर उजाला

विस्तार

गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस साल पहली बार सीहोर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


मौसम में बड़ा बदलाव, 5 डिग्री की बढ़ोतरी
बीते सप्ताह प्रदेश में ओले और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन सोमवार से अचानक गर्मी ने जोर पकड़ लिया। सीहोर में तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण उत्तर से आने वाली गर्म हवाएं और बादलों की कमी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल को गर्मी से बचाने के लिए अब शिवलिंग पर बांधेंगे 11 मटकियां, जानें कब से होगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए जतन शुरू
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लोगों की चहल-पहल कम होने लगी है। बाजारों में चश्मे, टोपी और गमछे की मांग बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। गर्मी का असर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी दिखने लगा है, जहां दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-  पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की कार से रौंदने की कोशिश, SP से बोला पति- मेरठ जैसा कांड न हो जाए

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के अनुसार, हवाओं की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ गई है, जिससे गर्मी का अहसास और तेज हो गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना बढ़ रही है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दोपहर में धूप से बचने के लिए सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed