फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Have you ever heard of case of renting out bank account If you haven't heard of it then read this news

Sehore News: क्या आपने कभी बैंक खाता किराए पर देने का मामला सुना है? अगर नहीं तो यह खबर पढ़ लें

Sat, 18 Jan 2025 04:25 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 04:25 PM IST
सार

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब नंबर को ट्रैक पर लिया तो वह नंबर राजस्थान के फलौदी जिले के एक ग्राम तुलछानियो की ढाणी के एक व्यक्ति का निकला। सीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम का गठन कर उसे राजस्थान रवाना किया गया।

विज्ञापन
Sehore Have you ever heard of case of renting out bank account If you haven't heard of it then read this news
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आपने कभी बैंक खाता किराए पर देने का मामला सुना है? अगर नहीं सुना है तो यह खबर आपके लिए है। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के ऐसे सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो झांसे में आए भोले-भाले लोगों के पैसे जमा करने के लिए अपने बैंक अकाउंट कमीशन के आधार पर किराए पर देता था। पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज कराते हुए वारदात में उपयोग मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है। देश के अन्य राज्यों में फैले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीम रवाना की गई है।

विज्ञापन


सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि पांच अक्तूबर को पीड़िता प्रज्ञा तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शेयर मार्केट ट्रेडिंग में लाभ दिलाने का लालच देकर उसके साथ 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। महिला का कहना था कि उसकी इंस्ट्राग्राम आईडी पर एक व्यक्ति ने शेयर मार्केट से संबंधित लिंक भेजा था और उसे प्रलोभन दिया था कि वह इसमें अपनी राशि निवेश करे तो उसे लाखों रुपये का लाभ होगा। महिला का कहना है कि वह उस व्यक्ति के झांसे में आ गई और एक ही दिन में उस व्यक्ति द्वारा बताए गए खातों में अलग-अलग राशि कुल 13 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसने संबंधित व्यक्ति को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन


फोन पर शिकार को फंसाता था साथी
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में राजकुमार ढाका ने बताया कि उसके गांव का ही साथी दिनेश नामक युवक फोन लगाकर लोगों को शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए झांसा देता था। जो व्यक्ति उसके झांसे में आ जाता था, उससे वह राशि बैंक खातों में जमा करने को बोलता था। यह बैंक खाते उसके परिचितों के रहते हैं, जिन्हें उसने कमीशन के आधार पर किराए से लिए हैं। आरोपी दिनेश ने सीहोर की महिला प्रज्ञा तोमर से राजकुमार के खाते में तीन लाख 90 हजार रुपये जमा कराए। जबकि शेष राशि उसने गुजरात, केरल और उड़ीसा के बैंक खातों में जमा कराई थी। पुलिस ने हत्थे चढ़े आरोपी राजकुमार ढाका के बैंक अकाउंट को फ्रीज कराने की कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से वारदात में उपयोग किया गया मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर ट्रैकिंग करने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब नंबर को ट्रैकिंग पर लिया तो वह नंबर राजस्थान के फलौदी जिले के एक ग्राम तुलछानियो की ढाणी के एक व्यक्ति का निकला। सीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम का गठन कर उसे राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने ग्राम तुलछनियो की ढाणी में दबिश देकर 30 वर्षीय आरोपी राजकुमार ढाका को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


गुजरात, केरल और उड़ीसा के लिए टीम रवाना
इस संबंध में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत का कहना है कि आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गुजरात, केरल और उड़ीसा के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। जल्दी ही इस गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed