फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Every poor's men permanent house , 24,388 new houses will be built in Sehore under PM Awas Yojana

Sehore news: हर गरीब का होगा पक्का घर, PM आवास योजना में बनेंगे 24,388 नए आवास, लक्ष्य को पूरा करने ये नवाचार

Sun, 16 Feb 2025 10:43 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन कि निर्देश पर इछावर जनपद की दिवाड़िया क्लस्टर में पहला हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 10 ग्राम पंचायतों के 535 हितग्राहियों ने भाग लिया। हितग्राहियों को आवास योजना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Sehore news: Every poor's men permanent house , 24,388 new houses will be built in Sehore under PM Awas Yojana
सीहोर। इछावर में आयोजित हुआ पहला हितग्राही सम्मेलन।

विस्तार

सीहोर में हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 24,388 नए आवास बनेंगे।। इस लक्ष्य के तहत सीहोर जिले में नवाचार कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए जिले के प्रत्येक कलस्टर में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले को प्राप्त लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए क्लस्टर लेवल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि हितग्राहियों को आवास निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा सके और आवासों का निर्माण समय सीमा में हो सके। सम्मेलन में मकान का नक्शा लेआउट सहित चरण दर चरण निर्माण की पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


इछावर के दीवडिय़ा में आयोजित हुआ पहला सम्मेलन
जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन कि निर्देश पर इछावर जनपद की दिवाड़िया क्लस्टर में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 10 ग्राम पंचायतों के 535 हितग्राहियों ने भाग लिया। सम्मेलन में हितग्राहियों को आवास निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया और मकान का नक्शा-लेआउट समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.40 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी
इछावर जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा ने योजना के वित्तीय प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राहियों को चार किश्तों में कुल 1.40 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। पहली किश्त में प्लिंथ निर्माण के लिए 25,000 रुपए, दूसरी किश्त में दीवार चुनाई के लिए 40,000 रुपए, तीसरी किश्त में छत निर्माण के लिए 40,000 रुपए और चौथी किश्त में मनरेगा और मजदूरी भुगतान के लिए 35,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।


निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए निर्माण
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके और सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अरुण मुकाती, उपयंत्री सुशांत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
 

सीहोर। इछावर में आयोजित हुआ पहला हितग्राही सम्मेलन।

इछावर में आयोजित हुआ पहला हितग्राही सम्मेलन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed