{"_id":"682587e789f64352a70c3ea5","slug":"sehore-news-ekyc-work-is-now-a-headache-for-the-officers-and-employees-of-the-district-sehore-news-c-1-1-noi1381-2950775-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: ईकेवाईसी बनी सिरदर्द, एक लाख लोग खोजे नहीं मिल नहीं रहे, राशन बंट रहा हर माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: ईकेवाईसी बनी सिरदर्द, एक लाख लोग खोजे नहीं मिल नहीं रहे, राशन बंट रहा हर माह
Thu, 15 May 2025 01:01 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:01 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित राशन दुकान
सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वालों की ई-केवाईसी कराना अब जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। ई-केवाईसी की तारीख चार बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी जिले में करीब एक लाख लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। जबकि हैरानी की बात ये है कि इन सभी लोगों के नाम पर हर महीने राशन बंट रहा है।
ई-केवाईसी के काम में पीडीएस (राशन) दुकानदारों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ राशन कार्डधारकों की मौत हो चुकी है, कई लोग गांव छोड़कर दूसरे शहरों में बस गए हैं, और कई लड़कियों की शादी हो चुकी है, फिर भी उनके नाम अब तक राशन लिस्ट से हटाए नहीं गए हैं। इस वजह से ये लोग भी अभी तक सरकारी राशन का फायदा उठा रहे हैं।
जिले में चार बार ईकेवाईसी कराने की तिथि बढ़ी
जिले में सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने के लिए ई-केवाईसी (eKYC) करवाना जरूरी किया गया है। इसके तहत दुकानदार हितग्राहियों के आधार और समग्र आईडी को समग्र पोर्टल पर अपडेट कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कई लोग ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 15 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। इसके बावजूद अब भी जिले में 1 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अगर ये लोग समय पर ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका राशन बंद हो सकता है।
जिले में कुल 10,21,106 पात्र लोगों में से 9,01,765 लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। कलेक्टर बालागुरू के. ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 31 मई तक सभी पात्र लोगों की ई-केवाईसी पूरी करवा ली जाए।
फिंगरप्रिंट नहीं आने पर मोबाइल ऐप से कर सकते हैं ई-केवाईसी
अगर किसी हितग्राही के फिंगरप्रिंट पीओएस मशीन में काम नहीं कर रहे हैं, तो वह अपने स्मार्टफोन से "मेरा ई-केवाईसी" ऐप डाउनलोड करके फेस ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद जरूरी अनुमतियां स्वीकार करें।
इसके बाद:
यह भी पढ़ें: नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला; गांव में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
घर-घर जाकर ई-केवाईसी कर रहे सेल्समैन और संचालक
सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि राशन दुकानों पर ई-केवाईसी का काम चल रहा है। साथ ही सेल्समैन और संचालक लोगों के घर-घर जाकर भी ई-केवाईसी कर रहे हैं। कुछ परिवार बाहर चले गए हैं और कुछ लोगों के नाम अब तक लिस्ट से नहीं हटे हैं, जिस वजह से दिक्कतें आ रही हैं।

- राज्य में मध्यप्रदेश चुनें।
- फिर आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।
- अब फेस ई-केवाईसी ऑप्शन चुनें और सेल्फी लें।
- फोटो लेते समय दो बार आंखें झपकाना जरूरी है।
- इसके बाद ई-केवाईसी सफल होने का मैसेज आ जाएगा।