Sehore News: होम लोन सब्सिडी का झांसा देकर 18 लाख की साइबर ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Sehore: थाना प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि आरोपी साइबर ठगी के कई मामलों में संलिप्त हो सकता है। मोबाइल और लैपटॉप की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
विस्तार
होम लोन सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर बिलकिसगंज निवासी एक ग्रामीण से करीब 18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 17.90 लाख रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पीड़ित से बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराता था।
सरकारी अफसर बनकर मांगे दस्तावेज
ऐसे की गई ठगी
पढ़ें: बारिश के बाद मकान की दीवार गिरी, दो महीने की मासूम की दबकर मौत; पिता घायल
दिल्ली से दबोचा गया आरोपी
एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संदीप मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की गई, जिससे पता चला कि आरोपी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से घटना को अंजाम दे रहा था। इसके बाद एसआई सलीम खान के नेतृत्व में टीम को दिल्ली और गाजियाबाद भेजा गया।
टीम ने यमुना विहार, थाना भजनपुरा (दिल्ली) निवासी अफजल (पिता स्वर्गीय मोहम्मद इलाही, उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 9 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया गया। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसके पास से ठगी की राशि में से 17.90 लाख रुपये और अतिरिक्त 2 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए।
अन्य मामलों में भी संलिप्त होने की आशंका
थाना प्रभारी संदीप मीणा के अनुसार, आरोपी अन्य साइबर अपराधों में भी संलिप्त हो सकता है। बरामद मोबाइल और लैपटॉप की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे भी कई खुलासे होने की संभावना है।
