फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Couple consumes poison on Bhopal-Indore highway; girl dies

Sehore news: प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, हाईवे किनारे खड़ी कार में बेसुध मिले, युवती की मौत, युवक भोपाल रेफर

Sun, 27 Jul 2025 07:58 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 07:58 AM IST
सार

भोपाल-इंदौर हाईवे पर शिवसागर ढाबे के पास कार में युवक-युवती बेसुध मिले। युवती की मौत हो गई, युवक गंभीर हालत में भोपाल रेफर। जहरीला पदार्थ खाने की आशंका। मृतका काजल, युवक विजय (23) खंडवा के बताए जा रहे हैं। पुलिस आत्महत्या या दबाव की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sehore news: Couple consumes poison on Bhopal-Indore highway; girl dies
फ़ाइल फ़ोटो

विस्तार

शनिवार शाम भोपाल-इंदौर हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवसागर ढाबे के पास एक कार में युवक और युवती बेसुध अवस्था में मिले। राहगीरों की सूचना पर डायल 100 और एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की हालत नाज़ुक होने के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि युवती की मौत अस्पताल लाने के कुछ समय बाद ही हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने संभवतः जहरीला पदार्थ खाया है। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज भोपाल में चल रहा है।पुलिस के अनुसार, मृत युवती का नाम काजल और युवक का नाम विजय (उम्र 23 साल) बताया गया है। दोनों एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। कार के नंबर से पुलिस ने उनकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवास के युवक का शव बोरखेड़ा नाले में मिल, चप्पल से हुई पहचान, नशे में गिरने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा जिले के हो सकते हैं निवासी
कोतवाली थाना प्रभारी रवीन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना जिला अस्पताल से प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि दोनों युवक-युवती संभवतः खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र से हैं। घटना की जांच की जा रही है और जहर खाने के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बारिश में टीन शेड बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से गई मजदूर की जान; परिजन बेहाल

आत्महत्या या दबाव में उठाया कदम?
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया। क्या यह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला है या पारिवारिक अथवा सामाजिक दबाव के चलते यह कदम उठाया गया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed