फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Contract health workers woke up the government by banging plates and spoons

Sehore News: थाली-चम्मच बजाकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को जगाया, फिर शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 28 Apr 2025 10:27 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 10:27 PM IST
सार

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांगें उठाए जाने के बावजूद सरकार ने समाधान नहीं किया, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
Sehore News: Contract health workers woke up the government by banging plates and spoons
अपनी मांगों के समर्थन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को अनोखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मांगों के समर्थन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। टाउन हाल पर धरना दे रहे ये कर्मचारी घरों से थाली और चम्मच लेकर पहुंचे और बजाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और मांगों को लेकर भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांग संविदा नीति 2023 को शीघ्र लागू करने की है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मियों की पंचायत में जो वादे किए थे। वे अब तक पूरे नहीं किए गए। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांगें उठाए जाने के बावजूद सरकार ने समाधान नहीं किया, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कर्मचारियों का आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक की मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इसी बीच, एनएचएम के मिशन संचालक ने शुक्रवार को सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को पत्र जारी कर हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को उक्त आदेश की होली जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों ने इस आदेश को दमनकारी बताया और इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन करार दिया।

ये भी पढ़ें- अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सीहोर द्वारा सोमवार को हड़ताल के सातवें दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की गई। भूख हड़ताल के पहले दिन सुमन देवी अहिरवार और रुचि आर्य द्वारा भूख हड़ताल की गई। साथ ही थाली बजाकर प्रशासन को जगाया गया। हड़ताल के आठवें दिन में सोयी हुई सरकार और एनएचएम प्रशासन को जगाने के लिए सांकेतिक रूप से भैंस के आगे बीन बजाकर जगाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अम्बर मालवीय, गरिमा रावत, शांति साहू, सुनीता राजपूत, नीतू करदाते, रीना मालवीय, अंजना, मुस्कान सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed