फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Brutality with girl students Dirty videos of many girls found in Farhan mobile girlfriends suspicious

छात्राओं से दरिंदगी: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध

Mon, 28 Apr 2025 09:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

Brutality With Girl Students: कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी का मामला सामने आया है। फरहान की मोबाइल में कई युवतियों के कई अश्लील वीडियो मिले हैं। लव जिहाद में साहिल और फरहान की प्रेमिकाओं की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal Brutality with girl students Dirty videos of many girls found in Farhan mobile girlfriends suspicious
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की प्रतिष्ठित निजी कॉलेज की आधा दर्जन से अधिक युवतियों के साथ दरिंदगी के मामले में नित नए खुलासे होते जा रहे हैं। गैंग का सरगना माना जा रहा ऐशबाग क्षेत्र के छोटा चंबल निवासी फरहान खान ने साल 2022 में जिस युवती के साथ पहली बाद दुष्कर्म किया था, उसके साथ अब तक उस गिरोह के पांच युवक अलग-अलग समय व स्थान पर दुष्कर्म कर चुके हैं। फरहान पढ़ाई के बाद पुरानी गाड़ी खरीदने और बेचने का कार्य करता है। जबकि डांस क्लास के जरिए गरीब हिंदू युवतियों को प्रेम का झांसा देकर लव जिहाद में फंसाने वाले साहिल की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


ऐसे में दोनों युवक महंगे शौक, बड़े होटलों में युवतियों को खाना खिलाने, घुमाने ले जाने पर पैसे खर्च करते थे। यह पैसा कहां से आता था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह को लव जिहाद को बढ़ावा देने के कहीं से फंडिंग तो नहीं हो रही है। इस बीच फरहान की एक मुस्लिम महिला मित्र का पता चला है, जिसे वह पहले अपनी बहन बताता था। अब वह प्रेमिका बताई जा रही है। हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर मुस्लिम युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने, मुस्लिम लिबास पहनने की आदत अपनाने, उनके वसूलों को मानने के लिए प्रेरित करती थी। इसी तरह डांस क्लास चलाने वाले साहिल की भी एक प्रेमिका का पता चला है, जो अशोका गार्डन में एक कास्मेटिक की दुकान में नौकरी करती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि कास्मेटिक की दुकान पर आने वाली युवतियों को छरहरा बदन बनाने के लिए डांस क्लास ज्वाइन करने की सहाल देती थी और साहिल से मिलवाकर उनका डांस क्लास में एडमिशन दिलाती थी। पैसों की कमी की बात करने वाली गरीब हिंदू युवतियों को साहिल के साथ जिस्मानी संबंध बनाकर मुफ्त में डांस सीखने का दबाव बनाती थी। पुलिस अब फरहान और साहिल की कथित प्रेमिकाओं से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके साथ ऐशो-आराम के लिए फंडिंग के सोर्स का भी पता लगाना शुरू कर दिया है।

दरिंदगी का शिकार छात्राओं की संख्या एक दर्जन से अधिक संभव
लव जिहाद, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के इस गिरोह का शिकार एक दर्जन से अधिक हिंदू युवतियां हो सकती हैं, जिस लड़की ने इस मामले में चौथा प्रकरण दर्ज कराया है, वह अभी 18 वर्ष की नहीं हुई है। फरहान के मोबाइल में दर्जन भर से अधिक युवतियों के कई अश्लील वीडियो मिले हैं, जिसमें वह युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है, हिंदू धर्म को जलील कर रहा है और हिंदू युवतियों को नशा करा रहा, नहीं करने पर टार्चर कर रहा है। फरहान के मोबाइल में इंदौर की दो युवतियों के कई अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें एक भोपाल वाली छात्राओं में शामिल है, लेकिन दूसरी इंदौर की बड़ी कॉलेज की छात्रा है। उसने अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं कराया है।


यह भी पढ़ें: पुलिस को मिला संदिग्ध बांग्लादेशी, 15 साल पहले फर्जी डॉक्यूमेंट से आया था भारत 
 
फरहान ने कई वीडियो कर दिए थे डिलीट, रिकवर हुए
फरहान ने साल 2017 में जब वह कॉलेज का छात्र था, तभी से अपने करतूतों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। कॉलेज से पास आउट होने के बाद ऐशबाग में वह सेकेंड हैंड वाहनों की डील का काम करने लगा। पुलिस ने फरहान के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के दौरान डिलीट किए गए दर्जनों वीडियो साइबर रिकवर कर लिए हैं। पुलिस अब उन युवतियों का पता लगा रही है, जो उसमें दिखाई दे रही हैं। आरोपी फरहान ने पहले अपनी जूनियर छात्राओं को टारगेट किया था। इसके बाद वह कॉलेज की अन्य छात्राओं को फंसाना शुरू किया। फरहान के मोबाइल से बरामद वीडियो उसके हैवानियत को बयां कर रहे हैं।

आरोपियों के मोबाइल के भीतर वीडियो कहां-कहां शेयर हुए इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि कहीं यह यह वीडियो इंडस्ट्रीज में बेचे तो नहीं गए, जिसकी सच्चाई का पता लगाने आरोपियों के सभी बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। अभी उन खातों की ट्रांजेशन पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई युवतियों के संपर्क में अधिकारी हैं। उन्हें भरोसे में लेकर आरोपियों को बेनकाब करने और सजा दिलाने के लिए अफसर परिजनों को यकीन दिला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed