फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Congress said Saurabh Sharma got bail under the protection of BJP government

Sehore news: धनकुबेर सौरभ शर्मा की जमानत पर भड़की कांग्रेस, भ्रष्टाचार रूपी घड़े फोड़कर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Apr 2025 07:37 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

सीहोर जिला मुख्यालय सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौरभ शर्मा की जमानत का विरोध किया। कोतवाली चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यहां पर मटके भी फोड़े। बड़ी संख्या में कांग्रेसी यहां एकत्रित हुए और जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Sehore news: Congress said Saurabh Sharma got bail under the protection of BJP government
सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित भ्रष्टाचार के मामले में परिवहन विभाग में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लोकायुक्त कोर्ट से जमानत मिलने को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रही है। इसे लेकर सीहोर में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मटके भी फोड़े।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमानत का विरोध किया। कोतवाली चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यहां पर मटके भी फोड़े। बड़ी संख्या में कांग्रेसी यहां एकत्रित हुए और जमकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी सौरभ शर्मा को जमानत दिए जाने के विरोध में कोतवाली चौराहे पर प्रतिकात्मक पाप का घड़ा फोड़कर एवं भाजपा सरकार के विरोध में गगन भेदी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, जलाया पुतला
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक राठौर ने कहा कि सौरभ शर्मा की जमानत भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार को संरक्षित करने की राजनीति को उजागर करती है। लोकायुक्त 60 दिन में चालान पेश नहीं कर सकी, ऐसी संस्था किस काम की जो चालान नहीं पेश कर पाई। एक पूर्व कांस्टेबल जो भ्रष्टाचार में रंगे हाथों पकड़ा गया उसे जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। जिन अधिकारियों के कारण चालान पेश नहीं हुआ उन पर कार्रवाई होना चाहिए। लोकायुक्त को तत्काल भंग कर दूसरी संस्था बननी चाहिए, जिससे सही तरह से जांच हो सके। सौरभ शर्मा मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।


प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से पूछे सवाल
कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार से सवाल पूछे कि सौरभ शर्मा मामले में चालान पेश न करने की नाकामी के पीछे कौन जिम्मेदार है? जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर क्या इस मामले को दबाने की साजिश का हिस्सा है? भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में अभियोजन की अनुमति रोककर सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण क्यों दे रही है? लोकायुक्त की बार-बार नाकामी के बावजूद इस भ्रष्ट संस्था को क्यों ढोया जा रहा है?

ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा की जमानत के  विरोध में उतरी कांग्रेस, PCC के बाहर किया प्रदर्शन, लोकायुक्त भंग करने की मांग

जनता भाजपा को देगी मुंह तोड़ जवाब
प्रतिपक्ष नेता विवेक राठौर ने कहा कि सौरभ शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में हो। जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर और समयावधि में चालान पेश नहीं करने के कारणों की विस्तृत जांच हो। भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है। आने वाले समय में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed