फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Bike slipped on the highway, truck coming from behind crushed the husband, wife narrowly escaped

Sehore News: बाइक फिसलने से दंपति हाईवे पर गिरे, पीछे से आ रहे ट्रक ने पति को कुचल; पत्नी बाल-बाल बची

Wed, 14 May 2025 09:16 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 09:16 AM IST
सार

भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित दरबार ढाबे पर बड़ी संख्या में ट्रक रुकते हैं। बीती शाम हुई हल्की बारिश के कारण सड़क गीली थी। ढाबे पर आने-जाने वाले ट्रकों के पहियों से निकली मिट्टी सड़क पर जमा हो गई थी, जिससे फिसलन हो रही थी। यही कारण रहा कि वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन फिसलते गए और एक व्यक्ति की मौत के साथ चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Sehore news: Bike slipped on the highway, truck coming from behind crushed the husband, wife narrowly escaped
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित दरबार ढाबे के समीप बाइक सवार पति-पत्नी बीच सड़क पर फिसलकर नीचे गिर गए। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। इसी स्थान पर थोड़े अंतराल में तीन अन्य बाइक सवार भी फिसलन के कारण घायल हो गए। इनमें से एक को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों का कारण ढाबे के सामने सड़क पर फैली गीली मिट्टी बताई जा रही है, जो ट्रकों के टायरों से सड़क पर आ गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मामलों की जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, विदिशा निवासी श्रीपाल सीहोर की एक नूडल्स फैक्ट्री में काम करते थे। बीती शाम वे अपनी पत्नी बबीता के साथ दोपहिया वाहन से सीहोर आ रहे थे। हाईवे स्थित दरबार ढाबे के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। श्रीपाल जब तक संभलते, पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बबीता को मामूली खरोंचें आईं। पति के शव से लिपटकर विलाप करती बबीता को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बबीता को अस्पताल और शव को मर्चुरी में भिजवाते हुए वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहले पंचामृत स्नान फिर पूजन सामग्री से श्रृंगार, भस्म आरती में ऐसे सजे बाबा महाकाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण हुआ हादसा
बताया जाता है कि भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित दरबार ढाबे पर बड़ी संख्या में ट्रक रुकते हैं। बीती शाम हुई हल्की बारिश के कारण सड़क गीली थी। ढाबे पर आने-जाने वाले ट्रकों के पहियों से निकली मिट्टी सड़क पर जमा हो गई थी, जिससे फिसलन हो रही थी। यही कारण रहा कि वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन फिसलते गए और एक व्यक्ति की मौत के साथ चार लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम

एक-एक कर फिसलीं तीन और बाइक्स
इस हादसे के कुछ देर बाद ही भोपाल से सीहोर आ रहे तीन अन्य लोगों की बाइकें भी ढाबे के सामने फिसल गईं। इनमें महेन्द्र शर्मा गोलू, शंकर खरे और असगर अली घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से महेन्द्र शर्मा गोलू को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed