फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rainfall in Raisen, Neemuch, Mandsaur, clouds in Bhopal, Khajuraho's temperature crossed 43 degree

Mp Weather : रायसेन, नीमच, मंदसौर में हुई बारिश, भोपाल में छाए बादल, 43 डिग्री पार पहुंचा खजुराहो का पारा

Wed, 14 May 2025 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 14 May 2025 09:55 PM IST
सार

MP Weather Today: बुधवार को भोपाल में बादल छाए रहे कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। रायसेन, नीमच और मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि दूसरी तरफ खजुराहो का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
MP Weather: Rainfall in Raisen, Neemuch, Mandsaur, clouds in Bhopal, Khajuraho's temperature crossed 43 degree
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अरब सागर से आ रही नमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद बादल छाने और कहीं छिटपुट तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है। बुधवार को राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। रायसेन, नीमच और मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में काफी गर्मी रही। खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा है यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही नौगांव का पर 42.5 डिग्री टीकमगढ़ का 42 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन



प्रदेश की अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर        अधिकतम तापमान

खजुराहो        43.6 डिग्री 
नौगांव          42.5 डिग्री 
टीकमगढ़      42.0 डिग्री 
सतना           41.8 डिग्री
रीवा             41.5 डिग्री

यह भी पढ़ें-मनोज शुक्ला ने मंत्री विजय शाह के नेम प्लेट पर कालिख पोती
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान 
शहर        अधिकतम तापमान

ग्वालियर       41.8 डिग्री
जबलपुर       39.01 डिग्री
भोपाल         37.8 डिग्री
उज्जैन          37.7 डिग्री
इंदौर            36.8 डिग्री

मानसून 15 जून को एमपी में दे सकता है दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आमद 15 जून को हो सकती है। मंगलवार को मानसून ने अंडमान द्वीप में दस्तक दे दी। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 15 जून तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, बुरहानपुर आदि जिलों के रास्ते से प्रदेश में आ जाएगा। इसके 10 दिन के अंदर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।


यह भी पढ़ें-इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने हादसे के बाद बस के बनाए बैक डेट पर दस्तावेज, संचालक और क्रेता पर मामला दर्ज


प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम


15 मई: मुरैना, गुना, भिंड, अशोकनगर, शाजापुर, देवास, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है।

16 मई: इंदौर, बड़वानी, खरगोन, मुरैना, भिंड, दतिया, शाजापुर, देवास, खंडवा, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में बारिश, आंधी का अलर्ट है।

17 मई: भोपाल, इंदौर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में आंधी, बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed