फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Amount deposited in accounts of more than two lakh Ladli sisters of Sehore officials attended program

MP News: सीहोर की दो लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुई राशि, कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी

Mon, 10 Feb 2025 06:09 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 06:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीहोर जिले के एनआईसी कक्ष के साथ ही अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरु के तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहनें वर्चुअली शामिल हुए।

विज्ञापन
MP News Amount deposited in accounts of more than two lakh Ladli sisters of Sehore officials attended program
लाइव प्रसारण देखते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1,553 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खातों में 337 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के एनआईसी कक्ष के साथ ही अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरु के तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहनें वर्चुअली शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले की 2,44,184 लाड़ली बहनों के खाते में 29 करोड़ 88 लाख 51 हजार 400 रुपये राशि अंतरित की गई। राशि अंतरण के साथ ही लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया। ज्ञात रहे कि लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के रुपये आने का महीने भर इंतजार रहता है। इससे उनकी कई समस्याएं हल हो रही है। उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के साथ ही जिले के 1,16,204 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातें में 06 करोड़ 97 लाख 05 हजार 600 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के साथ ही जिले के 1,64,909 किसानों के खातें में 32 करोड़ 98 लाख 18 हजार रुपये की राशि अंतरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed