फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Aghoris will come from Delhi, Chhattisgarh and Jabalpur for Mahadev's Holi

Sehore news: महादेव की होली में दिल्ली-छत्तीसगढ़ से आएंगे अघोरी, आदिवासियों का नृत्य सहित और क्या रहेगा खास

Fri, 14 Mar 2025 07:12 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 07:12 PM IST
सार

सीहोर में 15 मार्च को महादेव की होली धूमधाम से मनाई जाएगी। पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों, अघोरी संतों, झांकियों और गुलाल वर्षा के साथ आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई व नाश्ते की व्यवस्था की गई है। अनुपस्थित भक्तों से शिवलिंग पर जल अर्पित करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Sehore news: Aghoris will come from Delhi, Chhattisgarh and Jabalpur for Mahadev's Holi
सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा (फाइल फोटो)

विस्तार

सीहोर में इस वर्ष भी महादेव की होली का भव्य आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। कुबेरेश्वरधाम में देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। इस बार की होली विशेष होगी, जिसमें दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर से अघोरी संत शामिल होंगे। इसके अलावा, आदिवासी नृत्य और गुलाल उड़ाने वाली मशीनें आयोजन को और भी रोचक बनाएंगी।
विज्ञापन


शहर में महादेव की होली की व्यापक तैयारियां
महादेव की होली को भव्य रूप देने के लिए शहर की विभिन्न समितियों—श्री सिद्ध हनुमान समिति, छावनी उत्सव समिति, गांधी क्लब, नव ज्योति संगठन सहित अन्य संगठनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार सुबह 9 बजे पंडित प्रदीप मिश्रा छावनी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से होली की शुरुआत करेंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न मंदिरों में जुलूस निकालेंगे, जो करीब दो घंटे बाद मनकामेश्वर मंदिर पर समाप्त होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किसानों से सीमांकन के लिए खुलेआम घूस मांगने वाली महिला आरआई निलंबित, कलेक्टर को मिली थी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों, डीजे और झांकियों के बीच गुलाल की वर्षा
महादेव की होली में ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुनों पर गुलाल और अबीर उड़ाया जाएगा। दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर के अघोरी संतों के अलावा, झाबुआ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पूरे शहर को होली के स्वागत में सजाया गया है। आयोजन के लिए एक क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां, अबीर और गुलाल की व्यवस्था की गई है।


ये भी पढ़ें- होली के रंग, साधु-संतों के संग.. सीएम ने अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

भक्तों के लिए ठंडाई और नाश्ते की विशेष व्यवस्था
विठलेश सेवा समिति नगर इकाई द्वारा शहर में दर्जनभर स्वागत मंच तैयार किए गए हैं। अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी और अग्रवाल महिला मंडल द्वारा केसरिया दूध की ठंडाई उपलब्ध कराई जाएगी। छावनी सिद्धपुर हनुमान मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चार हजार से अधिक आलू बड़े और पेयजल की व्यवस्था की गई है। संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से पोहा-नाश्ता भी वितरित किया जाएगा।



श्रद्धालुओं से एक लोटा जल अर्पित करने की अपील
जो श्रद्धालु महादेव की होली में शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने विशेष आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी शिव मंदिर में भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करें। विठलेश सेवा समिति के पंडित समीर शुक्ला ने सभी भक्तों से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ होली महोत्सव मनाने की अपील की है।
 

सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा (फाइल फोटो)

सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा (फाइल फोटो)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed