{"_id":"6887209c7b4e247aac0e904e","slug":"sehore-news-accused-of-rape-and-video-blackmail-arrested-from-indore-after-being-on-the-run-sehore-news-c-1-1-noi1381-3218936-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सोशल मीडिया पर दोस्ती, नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो; संबंध बनाने के लिए धमकाने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सोशल मीडिया पर दोस्ती, नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो; संबंध बनाने के लिए धमकाने लगा
Mon, 28 Jul 2025 03:44 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:44 PM IST
सार
महिला से दोस्ती के बाद युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सीहोर जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी की धमकी से परेशान होकर उसने थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जानलेवा ठंड और उखड़ी सांसें, पर नहीं मानी हार, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर अंजना ने फहराया तिरंगा
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि शुभम बागवान नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह पिछले दो वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी को जानती थी। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी भैरूंदा आया था, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा। वह लगातार मिलने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रौद्र रूप में बह रहा केदारेश्वर महादेव झरना, 289 साल पुराने मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग; तस्वीरें
शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी के निर्देशन में एसडीओपी रोशन जैन और एएसपी सुनीता रावत के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम ने इंदौर में दबिश देकर दूधिया निवासी 28 वर्षीय आरोपी शुभम बागवान पिता मोहन बागवान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिसमें घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को भैरूंदा लाकर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
