{"_id":"66a39aa5baa5536e120b1824","slug":"sehore-news-accused-arrested-for-stealing-engine-from-boat-tied-on-narmada-river-bank-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: नर्मदा नदी किनारे बंधी नाव से इंजन निकाल ले गए चोर, रेहटी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: नर्मदा नदी किनारे बंधी नाव से इंजन निकाल ले गए चोर, रेहटी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दो फरार
Fri, 26 Jul 2024 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:16 PM IST
सार
थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे ने बताया कि आरोपी ने चोरी की वारदात का खुलासा किया। आरोपी से चोरी किया गया इंजन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इंजन चोर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदा नदी किनारे बंधी नाव से इंजन चोर चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फरियादी मोहन पिता सुगनलाल केवट नि. भिलाडिया थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि मेरी किस्ती ग्राम आम्बाजदीद घाट पर बनवाई थी, जिसमें 270 होण्डा कम्पनी का इंजन लगा था।
विज्ञापन
दिनांक 09 जुलाई की रात करीब 12 बजे मैने अपनी किस्ती (नाव) जिसमे इंजन लगा है, जिसको नर्मदा नदी में आम्बाजदीद घाट पर गढे़ हुए लकड़ी के खूंटे में बांधकर किनारे पर लगाकर घर भिलाडिया आ गया था। दूसरे दिन सुबह 10 बजे अपनी नांव (किस्ती) पर गया तो मेरी नाव में लगा इंजन नहीं मिला उसको रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 385/24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
मामले में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। संदेही आनंद मालवीय पिता परसराम (26) निवासी छिंदगांव काछी थाना भैरुंदा जिला सीहोर से बारीकि से पूछताछ करने पर अपने साथ राजकुमार एवं लक्ष्मण कीर के साथ मिलकर चोरी का खुलासा किया। टीम ने इंजन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष 02 आरोपियों की तलाश जारी है।
