फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: A ten-year-old girl was found in a distressed state at Dimawar sand ghat.

Sehore News: नर्मदा तट डिमावर रेत घाट पर बदहवास मिली दस साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका, मामला दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 09:33 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 09:33 AM IST
सार

बच्ची की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Sehore News: A ten-year-old girl was found in a distressed state at Dimawar sand ghat.
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भैरुंदा क्षेत्र के नर्मदा तट स्थित डिमावर रेत घाट पर गुरुवार को सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बालिका अस्त-व्यस्त अवस्था में बदहवास हालत में मिली। बच्ची की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती हालात को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि मासूम के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस का त्वरित एक्शन, अज्ञात आरोपी पर दुष्कर्म का मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई की। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच शुरू कर दी है और पीड़िता की सुरक्षा व स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस का पहरा, हर एंगल से जांच जारी
देर शाम तक एसडीओपी रोशन जैन स्वयं पुलिस बल के साथ डिमावर रेत घाट पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के रास्तों, घाट क्षेत्र और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अलग-अलग टीमों को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कितने और भागीरथपुरा: 30 साल पुरानी लाइनों में साथ बह रहा सीवेज और नर्मदा जल


घटना के बाद ग्रामीणों में उबाल, प्रशासन पर उठे सवाल
इस हृदयविदारक घटना के बाद डिमावर गांव सहित नर्मदा तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत घाटों पर लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना हुआ है। दिन-रात अवैध गतिविधियों के चलते महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

अवैध उत्खनन बना अपराधियों का ठिकाना, पहले भी दी थी चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि महज तीन से चार दिन पहले ही उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन और घाटों पर पनप रही अराजकता को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अवैध उत्खनन ने पूरे क्षेत्र को अपराधियों के लिए सुरक्षित अड्डा बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती की जाती, तो शायद आज यह दर्दनाक घटना नहीं होती। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed