फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: 126 teachers attached to Sehore sent to their original posts

Sehore news: अटैच शिक्षक अब स्कूलों में जाकर पढ़ाएंगे, सीहोर में अटैच 126 शिक्षकों को अपने मूल पद पर भेजा

Fri, 09 May 2025 06:59 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 06:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने अन्य विभागों में वर्षों से अटैच शिक्षकों के अटैचमेंट रद्द कर उन्हें मूल स्कूलों में भेजने की कार्रवाई शुरू की है। अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में 100 से अधिक शिक्षक प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
Sehore news: 126 teachers attached to Sehore sent to their original posts
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

विस्तार

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा अप्रैल माह में की गई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा विभाग में अटैच सभी शिक्षकों को अपने मूल स्कूलों में भेजे जाने के आदेश दिए गए थे। विभाग के इस आदेश से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न विभागों में अटैच शिक्षकों के अटैचमेंट निरस्त करते हुए अपने मूल पदों पर भेज दिया है। अटैच शिक्षक दो दिन में अपने मूल संस्था में उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगे तो उनका इस माह का वेतन नहीं बनेगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते माह 18 अप्रैल को शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा विभागीय बैठक लेकर उन्होंने विभाग से कहा था कि जितने भी शिक्षक विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें मूल पद पर पहुंचाया जाए। अधिकारियों से कहा कि था कि शिक्षक का असली कार्यक्षेत्र बच्चों की कक्षा होनी चाहिए, न कि सरकारी दफ्तरों की फाइलों के ढेर। मंत्री के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी तक यह संदेश पहुंचाया और पूरे प्रदेश में पदस्थ शिक्षकों के अटैचमेंट आदेश को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


इन विभागों में दे रहे थे लंबे समय से सेवाएं
शिक्षा विभाग में कई ऐसे शिक्षक पदस्थ हैं, जो अपने राजनैतिक रसूक का फायदा उठाकर मूल स्कूल में सेवाएं नहीं देते हुए जनपद शिक्षा केंद्र, जिला शिक्षा केन्द्र, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, निर्वाचन शाखा कलेक्ट्रेट में अपनी सेवाएं देते चले आ रहे हैं। इन शिक्षकों द्वारा वर्षों से स्कूलों का मुंह तक नही देखा। निर्वाचन शाखा में पदस्थ कई शिक्षक तो ऐसे हैं जो निर्वाचन कार्य नहीं होने पर भी स्कूल जाना पसंद नहीं करते हैं। स्थिति यह हैं कि इन्हें अधिकारियों का सरंक्षण भी मिला हुआ हैं। कई शिक्षक निर्वाचन शाखा के नाम पर फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा आदेश तो जारी कर दिया हैं, लेकिन वर्षों से जमे यह शिक्षक मूल पद तक पुन: पहुंच पाएंगे इसे लेकर अभी संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कार में महिला मित्र को ले जा रहा था पति, बेटे के साथ आ धमकी पत्नी; फिर बीच सड़क पर चला ड्रामा


भैरूंदा में 3 बीएसी, 1 बीजीसी व 4 जनशिक्षकों सहित 44 को मूल संस्था में भेजा
भैरूंदा प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कीर ने जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर के निर्देश के बाद क्षेत्र के 44 शिक्षकों का अटैचमेंट निरस्त करते हुए उन्हें अपने मूल पद पर भेजा गया है। इनमें जनपद शिक्षा केंद्र में लंबे समय से अपनी सेवाएं देते चले आ रहे तीन बीएसी, 1 बीजीसी व 4 जनशिक्षकों को अपने मूल पद पर सेवाएं देने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद अब जनपद शिक्षा केंद्र में आठ पद खाली हो जाएंगे। जिन पर आगामी समय में नई नियुक्तियां की जाएंगी। बता दें कि पूर्व में तात्कालिक जिला पंचायत सीईओ के आदेश के बाद जनपद शिक्षा केंद्र में बीएसी, बीजीसी व जनशिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, लेकिन मंत्री के आदेश के बाद यह नियुक्तियां तत्काल से निरस्त कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- दुष्कर्म में सफल नहीं होने पर गला दबाकर की थी महिला की हत्या, अंधे हत्याकांड का खुलासा

सीहोर ब्लॉक से 40 शिक्षकों के अटैचमेंट किए खत्म
विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीहोर दीपा कीर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश मिलने के बाद शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में अटैच 40 शिक्षकों को अपने मूल पद पर भेजा गया है। इनमें 19 जनशिक्षक भी शामिल हैं। इसी तरह इछावर ब्लॉक से 20 और आष्टा ब्लॉक से 22 अटैच शिक्षकों को अपनी मूल संस्था में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed